Ank Jyotish Rashifal 12 September : मूलांक 2 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 12 September: आज 12 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सम्मान दिलाने वाला और वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 3, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आपका आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपको विभिन्न क्षेत्रों से मान-सम्मान मिलने वाला है। समाज में परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति करेंगे। धन लाभ होगा। युवाओं के लिए अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं।

  • रेमेडी : आज लाल और सफेद मिश्रित वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज उन्नतिकारक दिन है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसका पूरा होना निश्चित है और आपके भाग्य के दरवाजे आज खुलने वाले हैं। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता कायम रहेगी। नए प्रेम प्रस्ताव आज मिलने के आसार हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद और हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे और आपकी बात को महत्व देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में वृद्धि होगी, व्यापार में उन्नति करेंगे। बड़े बदलाव का समय है। ऊर्जावान बने रहेंगे।

  • रेमेडी : आज पीले और सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन उत्तम है। मान सम्मान के साथ महत्व भी मिलेगा। आपके सत्कर्मों में वृद्धि होगी। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। चिंताएं दूर होंगी और परिवार के साथ आज सुखद समय व्यतीत कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज ग्रे और सफेद मिश्रित वस्त्र पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे लेकिन आपको ध्यान रखना है कि किसी के प्रति अपने व्यवहार को संतुलित रखें। क्रोध और आवेश में कोई काम न करें। धन लाभ तभी होगा जब उसके प्रति भावनाएं अच्छी होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज हरे और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। काम पूरे होने में संदेह रहेगा लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आगामी दिनों में इसका लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार उत्तम तरीके से चलेगा। शारीरिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। दांपत्य में मधुरता आएगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रेशमी वस्त्र पहनना ठीक रहेगा।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। लंबे समय से चली आ रही दौड़भाग आज थोड़ी थमी रहेगी। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा और दिल मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज ग्रे और काले रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक है किंतु बाहरी जीवन में किसी से विवाद हो सकता है, उसे टालने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें सारे काम बन जाएंगे।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज दिन सामान्य फलदायी रहेगा। मन और मस्तिष्क में सामंजस्य बना रहने के कारण सही निर्णय ले पाएंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे। खुश रहेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+