Ank Jyotish Rashifal 12 December : मूलांक 2 वाले रहेंगे व्यस्त, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 12 December: आज 12 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीभरा बीतने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज काफी दौड़भाग रहने वाली है और दिन विवादों में घिरा रह सकता है। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद होंगे। उच्चाधिकारियों से टकराव संभव है। युवाओं के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का अतिव्यय होगा। प्रेम संबंध टूटेंगे।
- रेमेडी : आज लाल कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन कब बीत जाएगा पता ही नहीं चलेगा, कार्यों की व्यस्तता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर विवादित स्थितियां बनेंगी। धन तंगी हो सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों से सामना हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे किंतु खर्च भी होगा। परिवार में मेहमान आएंगे। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे।
- रेमेडी : आज पीले कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन अति व्यस्तता में बीतेगा। स्वयं के लिए वक्त नहीं मिलेगा। पैसों की कमी बनी रहेगी, पारिवारिक कार्यों पर खर्च करना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान होगी। नौकरीपेशा का अधीनस्थों से विवाद हो सकता है। शिक्षा पर फोकस करना होगा।
- रेमेडी : आज ग्रे कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन आपका यात्राओं में बीतेगा। परिवार में कोई अनपेक्षित घटना हो सकती है। शारीरिक कष्ट बना रहेगा, रोगों पर खर्च करना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। धन आएगा किंतु खर्च भी होगा। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलेगा।
- रेमेडी : आज हरे कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
लंबे समय से चल रहे विवाद आज कुछ मात्रा में कम होंगे। इससे मानसिक शांति रहेगी। परिवार की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। नए कारोबार प्रारंभ कर सकते हैं किंतु शारीरिक स्वास्थ्य क ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
- रेमेडी : आज बैंगनी कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। मानसिक तनाव और किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानी किसी के हस्तक्षेप से दूर होगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति से कष्ट आएगा। शारीरिक रोग दूर होंगे किंतु खर्च होगा।
- रेमेडी : आज काले कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबारी काम का विस्तार करेंगे। धन लाभ होगा किंतु खर्च की अधिकता रहने से कर्ज मुक्ति नहीं होगी।
- रेमेडी : आज नीले कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन तनावमुक्ति का दिन है किंतु आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल जाती है। व्यापार में बदलाव की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलेगी। सेहत आज ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल कांच की बाटल का पानी पीएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications