Ank Jyotish Rashifal 11th July: मूलांक 3 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 11 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मानसिक रूप से भ्रमित करने वाला रहेगा। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज थोड़ी भागदौड़ रहेगी। करियर को लेकर कोई निर्णय लेंगे। आजीविका के साधनों में बदलाव के संकेत हैं। युवाओं को विदेश में नौकरी के बड़े पैकेज मिल सकते हैं। व्यापारियों का काम ठीक चलेगा। धन लाभ होगा। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन सामान्य है। कार्यों में शिथिलता अनुभव होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव भी होंगे। व्यापारी नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आपके लिए आज का दिन शुभ है। किसी के सहयोग से सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। थोड़ी थकान का अनुभव करेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पुराने दिनों से चले आ रहे रोग आज दूर होंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन थोड़ा दौड़भाग वाला रहेगा। जो काम करेंगे वह पूरा अवश्य होगा। मित्रों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो सतर्क रहें। धन लाभ होने के योग हैं। संपत्ति की प्राप्ति होगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन उन्नतिकारक है। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। भूमि, संपत्ति के अटके काम तेज गति से होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रसन्न रहेंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्य में बदलाव करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यापारी कार्य विस्तार करेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने और संतान पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अपने कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ काम अटक सकते हैं। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। हालांकि आर्थिक संकट कम होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। मनमुटाव दूर होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। सभी कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में नए काम प्रारंभ करने की योजना पर काम होगा। घर में आनंदोत्सव होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से चल रहा विवाद आज निपट सकता है। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications