Ank Jyotish Rashifal 11th August: मूलांक 3 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 11th August: आज 11 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए वृद्धिकारक रहेगा। काम तेज गति से होंगे। आर्थिक मोर्चे पर सर्वत्र जीत होगी। फंसा हुआ धन लौट आएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से शांति रहेगी। रोग दूर होंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन उन्नतिदायक है। नौकरी में उन्नति, प्रमोशन मिलने वाला है। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे। लंबे समय से अटके काम आज बन जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दौड़भाग थमेगी और आप शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल अपने साथ रखें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ और शांतिप्रदायक रहेगा। दौड़भाग में कमी आएगी और परिवार से पूर्ण सहयोग और प्रेम मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। भूमि, संपत्ति खरीदी के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता आएगी। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा अपने दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज जो भी काम करेंगे उसमें उन्नति मिलेगी। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कज मुक्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सुखद यात्राओं पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है किंतु फिर भी बड़ा निवेश करने से बचें। विशेषकर शेयर मार्केट से दूर रहें। मन में किसी बात की उलझन और चिंता रह सकती है। शारीरिक पीड़ा आ सकती है और रोगों पर खर्च भी हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

कार्यस्थल पर कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। अधीनस्थों से पटरी न बैठने के कारण तनाव में रहेंगे। कारोबार में शिथिलता आएगी। मन विचलित रहेगा। परिवार में किसी को रोग आने से मन दुखी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। पैसों की चिंता दूर होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आपके सारे काम आज सुगमता से पूरे हो जाएंगे। धन की चिंता दूर होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का परफ्यूम या इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है। अनुकूलताएं प्राप्त होंगी। विद्यार्थी वर्ग की मेहनत सफल होगी और परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने वाली है। युवाओं को नौकरी के अच्छे आफर आएंगे। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। दौड़भाग कम होगी और शांतिपूर्ण दिन बिता पाएंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

अपने कार्य आज स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि हो सकती है। प्रेम संबंधों में संभलकर रहें, पार्टनर से कुछ भी बात छुपाएं नहीं। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। शारीरिक रोग दूर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन को लेकर लाभ की स्थिति में आ जाएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+