Ank Jyotish Rashifal 10 November: मूलांक 3 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 10 November : आज 10 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 10 November

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको भरपूर मान-सम्मान मिलने वाला है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। कारोबार में बनी हुई बाधाएं दूर होंगी और आप सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। मानसिक शांति प्राप्त रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज कबूतरों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन लाभकारी और उत्तम संयोगों से भरा हुआ है। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। धन की आवक बढ़ने वाली है। नौकरी में बदलाव के साथ स्थानांतरण भी हो सकता है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। आपके सारे अटके हुए काम आज संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शारीरिक कष्ट कम होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी।

  • रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ पारिवारिक कामों को पूरा करने के लिए भटकना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। नया काम आज प्रारंभ करें लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आर्थिक प्रगति होगी। अटके हुए काम संपन्न होंगे। पारिवारिक कार्यों से आज यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज तोतों को हरी मिर्च खिलाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने वाली है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आभूषण, नवीन वस्त्र, भूमि, वाहन की खरीदी करने के लिए समय शुभ है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। युवाओं को ऑफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज बतखों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य है। काम अपनी गति से होते रहेंगे। हानिकारक कोई बात आज नहीं होगी। लंबे समय से चल रहे रोग दूर होंगे। पारिवारिक सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज कुत्तों को घी लगी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से टकराव होने की आशंका है इसलिए अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें। परिवार में कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ होगा। अचानक कहीं से धन आने से मन प्रसन्न होगा।

  • रेमेडी : आज बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप पारिवारिक कार्यों में उलझे रहेंगे। दौड़भाग और यात्राएं करनी पड़ सकती है। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। अपने कार्य टालने का प्रयास न करें। रोग परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। युवाओं को नई नौकरी के ऑफर आएंगे। प्रेम प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+