Ank Jyotish Rashifal 10th May: मूलांक 3 वाले ऊर्जा से भरे रहेंगे, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 10th May

Ank Jyotish Rashifal 10th May: आज 10 मई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन राहु और सूर्य के प्रभाव वाला रहेगा। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा। कार्य कुशलता से पूरे होंगे किंतु शत्रु अंक वाले दौड़धूप और कार्यों में फंसे रहेंगे। उन्हें सतर्क रहते हुए दिन बिताना होगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके पक्ष में जाता दिख रहा है। अंकों का संकेत आपके प्रत्येक कार्य के पूरा होने की जानकारी दे रहा है। सम्मान और पद प्राप्त होगा। पैसों की आवक होगी। पारिवारिक जीवन सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी।

  • रेमेडी : आज के दिन पिता या पिता के समान व्यक्तियों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। सूर्य का शुभ फल मिलेगा।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

मन प्रसन्न रहेगा। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पैसों की रूकावट खत्म होगी जिससे कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। जॉब और बिजनेस में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : माता या माता के समान महिलाओं के पैर छूकर घर से निकलें, चंद्र मजबूत होगा।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है, कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पैसों की तंगी दूर होगी, धन का आगमन होगा। मकान या वाहन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब और बिजनेस ठीक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : अपने गुरु मंत्रों का जाप करके घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

थोड़ा भटकाव और दौड़भाग रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी अनुभव करेंगे। हो सकता है आज आपका कोई निर्णय गलत भी हो जाए। जॉब और बिजनेस के लिए स्थितियां ठीक नहीं हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य रहेगा।

  • रेमेडी : जेब खाली न रहने दें। जेब में कोई फटा हुआ नोट है तो तुरंत निकाल दें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

व्यापार में उन्नति, नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी, जॉब के सिलसिले में यात्राएं होंगी। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। बीमारी आ सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा किंतु प्रेम संबंधों की दूरी कम होगी।

  • रेमेडी : आज पेड़-पौधों में पानी अवश्य दें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

भौतिक सुखों के पीछे भागना बंद करें, वे आज आपको वैसे ही मिल जाएंगे। किसी प्रिय मित्र से भेंट होगी। पैसों की आवक अच्छी होगी। पारिवारिक सौख्यता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी होगी।

  • रेमेडी : अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन विवादोंभरा रह सकता है। जॉब और बिजनेस में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य को महत्व नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। पैसों की तंगी अनुभव होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से दिन थकाने वाला रहेगा।

  • रेमेडी : आज काले या धूसर रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन अनुकूल है लेकिन अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा किंतु कार्यस्थल पर मुश्किलें आ सकती हैं। निवेश करने जा रहे हैं तो आज संभल जाएं। जॉब में कठिनाई आ सकती है।

  • रेमेडी : आज जो भी फुटवियर पहन रहे हैं निश्चित करें कि वे फटे हुए न हों।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। दौड़भाग के बावजूद थकान का अनुभव नहीं करेंगे। जॉब और बिजनेस ठीक रहेगा। नए कार्य आज प्रारंभ हो सकते हैं। भवन निर्माण के कार्य प्रारंभ होंगे। धन लाभ की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : लाल शर्ट पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+