Ank Jyotish Rashifal 10th June: मूलांक 1 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 10th June

Ank Jyotish Rashifal: आज 10 जून 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आप उत्साह और प्रसन्नता से भरे रहेंगे। घर-परिवार में आनंदोत्सव होगा। मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। नौकरीपेशा को भागदौड़ रहेगी लेकिन मेहनत का शुभ फल भी मिलेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। धन संपदा का आगमन होगा, संपत्ति सुख की प्राप्ति संभव है। लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

अपने कार्य आज स्वयं करें, दूसरों पर न टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। आर्थिक संकट कम होगा। नौकरीपेशा को उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापारी वर्ग कार्य विस्तार कर सकते हैं। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ के बीच दिन बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिलने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में चल रहे टकराव दूर होंगे।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके लिए लाभदायक होने वाला है। कुछ नए अवसर मिलने के साथ नई चुनौतियां भी आएंगी। संपत्ति संबंधी कार्यों का निपटारा होगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक कार्यों में समय बीतेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज पूरे दिन सिंदूर का तिलक लगाकर रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ है। सोचे कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे। अनेक अवसर मिलने वाले हैं। परिवार में मेहमान आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यात्राएं होंगी।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

अपने कार्य पूरे करने के लिए आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। संबंधों का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा को लाभ मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ है। समय पर कार्य होंगे किंतु किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है खानपान पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ होगा। व्यापारी वर्ग कार्य विस्तार करेंगे। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियां बदलेंगी।

  • रेमेडी : आज सरसो के तेल का तिलक मस्तक पर करें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। चुनौतियों के बावजूद विजेता की तरह उभरेंगे। धन लाभ होगा। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन मुताबिक कार्य करने में सफल होंगे। पारिवारिक मनोरंजक यात्राएं होने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। ऊर्जा से भरे रहेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+