Ank Jyotish Rashifal 10th July: मूलांक 2 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 10 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शुभ कार्यों से युक्त रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे और लंबे समय से अटके काम भी आज किसी की सहायता से पूरे हो जाएंगे। धन के मामले उन्नत होंगे। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी ले सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।
- रेमेडी : आज अपनी कलाई पर लाल धागा बांधें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ और उन्नतिदायक है। जो भी काम प्रारंभ करेंगे उसमें लाभ होगा। आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से बड़े निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। वाहन, संपत्ति खरीदी-बिक्री के कार्यों से लाभ। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी।
- रेमेडी : आज अपनी कलाई पर सफेद रंग का धागा बांधें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दिन में अनेक सौगातें मिल सकती हैं। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है। धन का आगमन शुभ होगा। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। परिवार में मांगलिक कार्य आएंगे। नौकरी में उन्नति मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज पीले रंग का धागा अपनी कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ है। सभी सोचे कार्य या जो काम आज प्रारंभ करेंगे उनमें सफलता मिलने के योग बनेंगे। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होने के योग हैं। जिम्मेदारियां और पद में बदलाव आ सकता है।
- रेमेडी : काले रंग का धागा अपनी कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जनम दिनांक 5, 14, 23
दिन वृद्धिदायक रहेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इससे कार्य पूरे करने का हौसला मिलेगा। शारीरिक कष्ट आज कम होंगे। पैसों की बचत होगी। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्राओं पर जाएंगे।
- रेमेडी : आज हरे रंग का रेशमी धागा कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन संयमित और संतुलित रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। लंबे समय से अटकी योजनाओं को आज साकार करने का योग बनेगा। धन लाभ होने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद रेशमी धामा कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। कुछ काम अटक भी सकते हैं किंतु कुछ कार्यों में अचानक उन्नति होगी। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। परिवार के साथ सुखद यात्राओं पर जाएंगे। मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत रहेंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है।
- रेमेडी : आज काला धागा अपनी कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन का लाभ मिलने वाला है। अवसरों के साथ चुनौतियां भी मिलेंगी। धन लाभ होगा। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। निवेश करेंगे। परिवार में धार्मिक प्रसंग आएगा। यात्राएं हो सकती हैं। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलेगी।
- रेमेडी : आज नीला धागा कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन शुभ है। स्थान परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पैसों की बचत होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications