Ank Jyotish Rashifal 10th January 2024 : मूलांक 1 वालों के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 10th January 2024 : आज 10 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक भी 1 है जिसका स्वामी सूर्य है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान और पद दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपको मान-सम्मान प्राप्त करवाएगा किंतु ध्यान रहे अपने अहंकार को बढ़ावा न दें। यदि आप सभी से मिलजुलकर रहेंगे तो आपको आगे भी लाभ होगा। नौकरी में महत्व बढ़ने वाला है। प्रेम प्रसंगों को मजबूती देने का प्रयास सफल होगा। धन आएगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें काम सफल होंगे।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके पास प्रसन्न होने के अनेक अवसर रहेंगे। आपके काम आसानी से होते चले जाएंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। दांपत्य में टकराव बढ़ेगा। धन आएगा और उसे अपने भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको अपने दांपत्य का टकराव दूर करने का प्रयास करना होगा। अपने अहं को परे रखकर देखें दुनिया प्रेम से भरी हुई है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में अपने मुताबिक बदलाव कर पाएंगे। नए कामकाज शुरू करें लाभ होगा। धन तंगी दूर होगी।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का पेन अपने शर्ट के जेब में रखें। स्त्रियां पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम थोड़े धीमी गति से होंगे। काम पूरे करने में किसी की मदद भी लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक कलह दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता भी दूर होगी। धन संबंधी मामले सरलता से ठीक होंगे।

  • रेमेडी : आज पेरिडाट का पेंडेंट पहनने से धन लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा। पारिवारिक स्थितियां गड़बड़ा सकती है। धन की तंगी दूर करने का प्रयास करें लाभ होगा। काम को टालने की आदत छोड़ें। संपत्ति के काम सुगमतापूर्वक होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।

  • रेमेडी : आज पौधों में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। करियर की चिंता दूर होगी। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की समस्या कम होगी। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, संपत्ति के काम होंगे। सम्मान मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल-हरे रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके मन में किसी बात की चिंता हावी रहेगी। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले पाएंगे। आपकी शारीरिक गतिविधियां थोड़ी कमजोर रहेंगी। आर्थिक समस्या भी पूरी तरह हल नहीं होगी। नौकरी में बड़े बदलाव होंगे आपके पक्ष में भी हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाना है। कर्मप्रधान दिन है। प्रयास से सारे काम सफलतापूर्वक हो जाएंगे। धन संबंधी समस्या भी दूर होगी। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। धन लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार करेंगे।

  • रेमेडी : आज मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

यदि आप सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन की आवक ठीक होगी। आर्थिक मसले हल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोगों पर खर्च में कमी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी।

  • रेमेडी : आज क्रासुला का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+