Ank Jyotish Rashifal 10 September : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 10 September: आज 10 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। आजीविका को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। युवाओं को विदेश में जॉब के नए नए ऑफर मिल सकते हैं। कारोबारियों का काम ठीक चलेगा। अर्थ लाभ होगा। परिवार से सामंजस्य अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन सामान्य है। थोड़ी थकान और आलस्य महसूस होगा। परिवार के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। सेहत आज सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। कारोबारी नए कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। प्रेम मिलेगा।
- रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन मंगलप्रद है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे आलस्य और थकान का अनुभव करेंगे। नए संपत्ति में निवेश की योजना बनेगी, पुराने निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है। जो काम करेंगे वह पूरा हो जाएगा लेकिन दौड़भाग करनी होगी। मित्रों के साथ विवाद टालने का प्रयास करें। साझेदारी में कोई काम न करें, यदि पहले से कर रहे हैं तो ध्यान रखें। धन लाभ होगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : केसर का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सफलतादायक रहेगा। सारे कार्य सिद्ध होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। भूमि, संपत्ति के अटके काम गति पकड़ेंगे। नए वाहन खरीदेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध प्रबल होंगे।
- रेमेडी : कस्तूरी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन खर्चीला है। ज्यादातर खर्च परिवार की सुविधाओं पर होगा। नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कारोबारी अपने काम विस्तार करेंगे। हालांकि कर्ज लेना पड़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। आज दूसरों से अपने कार्य करवाने के लिए भागदौड़ रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ काम अटकने से मन परेशान रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा। आर्थिक संकट कम होगा, दूर नहीं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। जो भी काम करेंगे उसमें सफल होने के चांस हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और उनके साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग अएगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। कोई काम अटकेगा नहीं। धन लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति का विवाद सुलझेगा। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। अर्थ लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications