Ank Jyotish Rashifal 10 December : मूलांक 2 को होगा लाभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 10 December: आज 10 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

बहुत समय से जिस काम के होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह पूरा होने वाला है। धन तंगी दूर होगी। किसी करीबी मित्र से बड़ा सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी, नए व्यापारिक अनुबंध करने में सफल होंगे। परिवार के साथ विवाद सुलझेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके श्रम और मेहनत का शुभ परिणाम मिलने वाला है। मान-सम्मान और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में उच्च पद प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने वाला है। संपत्ति संबंधी काम पूरे होंगे। प्रेम और दांपत्य सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज सारे काम आपके सोचे अनुसार होंगे। बाधाएं दूर होंगी और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक क्षेत्र से लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के साथ उचित पद प्राप्त होगा। यदि आप बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आज कोई साथी मिलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन का बड़ा भाग आज पारिवारिक कार्यों में खर्च होगा। मांगलिक धार्मिक प्रसंगों में शामिल होंगे। परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। नौकरी में अपेक्षित उन्नति नहीं होगी लेकिन पहले से बेहतर स्थिति रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से आज पैसा आने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपको स्वविवेक से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। मन किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है। नौकरी और व्यापार आज ठीक ही चलेंगे।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज परिवार के साथ मनोरंजक यात्राओं के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन की कमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। संतान पक्ष की ओर से उत्साहवर्द्धक समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में प्रवृत्त होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल बल्ब घर की दक्षिणी दिशा में लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप पर आलस्य हावी रह सकता है। कहीं घूमने जाने का मन भी नहीं करेगा किंतु परिवार की भावनाओं को समझना होगा। रोग दूर होंगे। नौकरी में बदलाव की योजना पर काम प्रारंभ करें। नए व्यापार-काम प्रारंभ करेंगे। धन की कमी दूर होगी। स्वयं पर खर्च करेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य बीतेगा। घर में मेहमान आएंगे। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। इस मूलांक वाली स्त्रियों को आज कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश से धन अर्जित करेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है अत: सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन मंगलप्रद बीतेगा। आज कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। परिवार और मित्रों के साथ सहयोग बना रहेगा और उनके साथ पर्यटन पर जा सकते हैं। धन की तंगी दूर होगी। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 9, 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+