Ank Jyotish Rashifal 9th August: मूलांक 7 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 9th August: आज 9 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको अपने रिश्ते संभालने होंगे। चाहे परिवार में हो या मित्रों के, आपको अपने अहंकार को दूर रखकर रिश्ते सुधारने होंगे। सभी को वक्त देना जरूरी है। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। नए कामकाज प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी अवश्य डालें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, कारोबार में लाभ होगा। कर्ज चुका सकेंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में अनुकूलता आएगी। सहयोग मिलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज किए गए कार्यों में सफलता मिलना निश्चित है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर का उतार-चढ़ाव थमेगा। उन्नति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज केले के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज बिगड़े रिश्ते सुधरने वाले हैं। परिवार के जो सदस्य नाराज थे वे प्रसन्न हो जाएंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य की शिथिलता दूर होगी और नए उत्साह से आगे के कार्यों में जुट जाएंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज शमी के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन शुभ और उन्नतिदायक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके हुए सरकारी काम आज बन जाएंगे। संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद आपके पक्ष में हल होगा। आर्थिक संकट कम होगा। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन अनुकूल है। आज आलस्य छोड़कर काम में जुट जाएं सफलता मिल जाएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश की योजना बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक और बाहरी जीवन में सभी से सामंजस्य बना रहेगा।
- रेमेडी : आज बेलपत्र के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। धन का संकट दूर होगा। नए कामकाज में हाथ आजमाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। नौकरी में बदलाव का समय है।
- रेमेडी : आज पलाश के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
अपने कार्यों को करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। स्वयं निर्णय लें और आगे बढ़ें। भूमि, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। खर्च में कमी आएगी। मन में उत्साह रहेगा। आज अचानक कहीं से धन आ सकता है।
- रेमेडी : आज शमीपत्र के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभ है। समय पर काम हो जाएंगे किंतु इनमें किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। मन में किसी बात की उलझन हो तो परिवार के सदस्यों से सलाह लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज चंदन के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications