Ank Jyotish Rashifal 08 November: मूलांक 5 वाले हेल्थ का रखें ख्याल, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 08 November : आज 8 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भटकाव वाला रहेगा। कुछ अच्छे काम भी होंगे। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके काम होंगे तो सही लेकिन आपको दौड़भाग और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। कारोबार में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। मन को एकाग्र कर काम करेंगे तो सफलता मिलना निश्चित है। नए काम प्रारंभ करेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। नए प्रेम प्रस्ताव आज मिल सकते हैं।
- रेमेडी : आज रातरानी के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद होगा किंतु बाहरी परिस्थितियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम अटकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन तंगी होगी।
- रेमेडी : आज केले के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कुछ काम संपन्न होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। धार्मिक-आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज पीपल के पेड़ को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
मूलांक 5 वाले लोग आज जरा प्रसन्न रहेंगे। कोई बड़ा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा और चारों ओर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन की समस्याएं कुछ कम होंगी और अवसरों का भरपूर लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। पारिवारिक मेलजोल होगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। नौकरीपेशा को उन्नति और स्थानांतरण होगा। कारोबार में उन्नति के रास्ते खुलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज कपास के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपका दिन शुभ बीतेगा। कुछ काम सरपट तरीके से दौड़ेंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज इमली के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। विवाद होंगे और आर्थिक संकट आ सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ाएगा और बीमारियों पर खर्च भी अपेक्षाकृत अधिक होगा।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन पारिवारिक मेलजोल में बीतेगा। घर में मेहमान आएंगे। परिवार और समाज में महत्व बढ़ेगा। आजीविका के साधनों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्यगत समस्याएं कुछ कम होंगी। कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धन तंगी रहेगी।
- रेमेडी : आज खैर के पेड़ को पानी से सींचें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications