Ank Jyotish Rashifal 7 September : मूलांक 1 की बढ़ेगी शक्ति , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 07 September: आज 7 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक रहने वाला है। मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज मन में सकारात्मकता लिए कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलना तय है। पुराने छूट चुके संबंधों को पुनर्जीवित करें लाभ में रहेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। माता-पिता की चिंता दूर होगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां सामान्य रहेंगी। पराक्रम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन मंगलप्रद रहेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। लोग आकर्षित होंगे। धन आगमन होगा। सामाजिक जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में शांति रहेगी। युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज माता समान किसी स्त्री को कोई वस्तु भेंट करें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दिन थोड़ा भागदौड़ और मानसिक परेशानियों भरा रह सकता है। परिवार में महत्व कम मिलेगा। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। बड़ा निवेश करने से आज बचें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन की सामग्री या मिठाई भेंट करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज किए गए कार्यों में सफलता मिलने में संदेह रहेगा। किसी दूसरे के भरोसे काम न छोड़ें वरना नुकसान होगा। मानसिक तनाव महसूस होगा। स्वास्थ्य में जरूर सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होगा। दांपत्य में टकराव होगा।
- रेमेडी : आज भिखारियों को फल भेंट करें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
मानसिक शारीरिक रूप से स्थितियां कुछ नियंत्रण में आएंगी। आत्मविश्वास दोबारा हासिल कर पाएंगे। नए काम में हाथ आजमाएं लाभ होगा। किसी के सहयोग से काम करेंगे तो लाभ होगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
मन की उलझनों को परिवार के साथ साझा करें हल मिलेगा। आजीविका के साधनों में आज बदलाव हो सकता है। व्यापार करते हैं तो अपने कर्मचारियों पर नजर रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अनावश्यक विवादों को टालने का प्रयास करें। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज पत्नी या प्रेमिका को कोई उपहार दें। स्त्रियां अपने पति या प्रेमी को उपहार दें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन मंगलकारी है। अचानक कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में महत्व बढ़ेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। नए बिजनेस शुरू करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जावान बने रहेंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कुत्तों को गरम ताजी रोटी पर घी रखकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, किसी से विवाद की आशंका है। दंपतियों में कलह होगी, प्रेम संबंध टूट सकता है। रोग परेशान करेंगे। धन लाभ होने में संदेह है इसलिए निवेश न करें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को काले चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
अपने अभिमान और अहंकार को दूर रखते हुए रिश्तों को सहेजने का प्रयास करें। मन को एकाग्र करके काम करेंगे तो अवश्य लाभ होगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा मिलने वाली है। धन लाभ होगा और संपत्ति वाहन सुख की प्राप्ति संभव होगी।
- रेमेडी : आज कन्याओं को उचित भेंट दें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications