Ank Jyotish Rashifal 07 OCTOBER : मूलांक 2 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 07 OCTOBER: आज 7 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के रिश्तों के लिहाज से परेशानीभरा हो सकता है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन आपको अपने रिश्ते सहेजने होंगे। लंबे समय से जिन मित्रों रिश्तेदारों से बात नहीं की है, मिले नहीं हैं उनसे आज फोन पर बात कर लीजिए। परिवार में चल रहा मनमुटाव भी दूर करने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। धन लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन लाभकारी है किंतु अपने अहंकार को त्यागकर रिश्तेदारों, मित्रों से मिलें। समाज और परिवार में आपका सम्मान और महत्व बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर आपके अनुसार काम होंगे। आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। पारिवारिक यात्राएं होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज तुलसी का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन उत्तम है। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। व्यापारी वर्ग आज प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव दूर होगा और मेलजोल बढ़ने वाला है। धन लाभ, संपत्ति सुख प्राप्त होगा। लंबे समय से चल ही स्वास्थ्य की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ अच्छे समाचार भी मिलेंगे। कार्य में बदलाव के साथ उन्नतिकारक योग हैं। नए स्टार्टअप शुरू करेंगे। मित्रों-रिश्तेदारों से चल रहा टकराव दूर होगा। पारिवारिक समागम होगा। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक और धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

  • रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें या पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। मेहमान आएंगे। काम में मन लगेगा। नौकरी में चल रही उलझन कुछ हद तक कम होगी। नए काम शुरू करें लाभ होगा किंतु ध्यान रहे साझेदारी में कोई कम न करें। अपने स्वास्थ्य क ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य है। आर्थिक प्रगति होगी, उधार दिया हुआ धन लौट आएगा। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। मेलजोल होगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब के पौधे में पानी डालें या नया पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। आर्थिक निवेश करते समय सतर्क रहें। हालांकि पुराना निवेश लाभ देगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अटके काम हो जाएंगे। आज स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है।

  • रेमेडी : आज बरगद के वृक्ष के पानी डालें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिसे सुनने के लिए आप कई महीनों से बेताब थे। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। हालांकि धन के मामलों में सतर्क रहन होगा। ऑनलाइन धोखाधड़ी हो सकती है।

  • रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। सारे काम सामान्य गति से चलते रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। संपत्ति और वाहन खरीदने का प्लान है तो आज दिन शुभ है। मित्रों से मुलाकात होगी।

  • रेमेडी : आज खैर के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+