Ank Jyotish Rashifal 07 November: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 07 November : आज 7 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शुभ और अवसरों से भरा हुआ है। किसी काम के पूरे होने की प्रतीक्षा समाप्त होगी। धन, संपत्ति और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर आएंगे, कारोबार में नए साथियों को अपने साथ जोड़ेंगे। स्वास्थ्य का संकट दूर होगा।
- रेमेडी : सफेद-लाल मिश्रित रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
- लकी नंबर : 1,
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन मंगलदायक है। अच्छी और शुभ सूचनाएं मिलेंगी। मानसिक तनाव दूर होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर को लेकर कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनें, लाभ होगा।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। फंसे हुए कामों को गति मिलेगी। परिवार में आपके काम को सराहना मिलेगी। काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। करियर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। नए काम प्रारंभ करेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक काम से यात्राएं होंगी।
- रेमेडी : आज लाल पीला मिश्रित वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा दौड़भाग करनी होगी। परिवार को वक्त देना होगा। शारीरिक-मानसिक रूप से राहत में रहेंगे। उच्चाधिकारियों से मतभेद दूर करने के प्रयास करें। कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संपत्ति के काम निपटेंगे।
- रेमेडी : आज काले सफेद मिश्रित कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन विवादों से बचने का प्रयास करें। आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है, इसलिए बुजुर्गों की राय अवश्य लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। नौकरी के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। करियर में नए विकल्प मिलेंगे।
- रेमेडी : आज हरे सफेद मिश्रित रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन शुभ है। कोई उत्साहपूर्ण समाचार मिलेगा। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने वाले हैं। आर्थिक प्रगति के साथ समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में विवाद दूर होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें, लाभ होगा।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य बीतने वाला है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। प्रेम के मामलों में सतर्क रहना होगा। कोई धोखाधड़ी हो सकती है।
- रेमेडी : आज ध्रूम वर्ण के कपड़ों के साथ सफेद कपड़े भी पहनें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी असहमति बन सकती है। आपके निर्णय को महत्व नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन कटुतापूर्ण होगा। नौकरी में थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। परिवार के किसी काम को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर अचानक भरोसा न करें वरना हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। खानपान का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रखें।
- रेमेडी : आज लाल के साथ सफेद वस्त्र भी पहनें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications