Ank Jyotish Rashifal 07 December : मूलांक 8 वालों को मिल सकती है टेंशन , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 07 December: आज 7 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भागदौड़ वाला और कुछ मात्रा में परेशानीभरा रह सकता है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव होगा। परिवारजन से अनबन होगी और आपकी बातों को महत्व नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों में अनजाने पर भरोसा करना नुकसान देगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन असामान्य है। आपको कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार में तालमेल बनेगा किंतु बाहरी परिस्थितियों में महत्व जरा कम ही मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। धन की आवक सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आने वाला है। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलना कठिन रहेगा। धन प्राप्ति में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवारजन की ओर से मानसिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम प्रकरणों में विवाद हो सकता है।

  • रेमेडी : आज हल्दी की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। व्यापारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ेंगी। नौकरी में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में गड़बड़ी होगी।

  • रेमेडी : आज श्वेत चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन थोड़ा कठिनाइयोंभरा रह सकता है। काम आसानी से नहीं होंगे। निर्णय लेने में परेशानी महसूस होगी। किंतु परिवार के बड़े लोगों की मदद लें। संपत्ति संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज तुलसी की माला पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ अच्छी बातें होंगी तो कुछ बातें मन को दुखी करेंगी। पारिवारिक संकट कम होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। आर्थिक बचत की स्थिति भी बनेगी। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से टकराव होगा। कारोबार करना कठिन होगा।

  • रेमेडी : आज पिंक स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके सारे काम धीमी गति से होंगे। कोई अपना ही आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज हकीक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन तनावपूर्ण बीतेगा। सभी ओर से एकसाथ कष्ट आने से विचलित रहेंगे। किसी से अनबन हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। आजीविका के साधनों में संकट आ सकता है। दांपत्य जीवन में संबंध सुधारने के प्रयास करें। प्रेम प्रकरण मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन उलझनोंभरा रह सकता है। कुछ ऐसी घटनाएं होंगी जो परेशान करेंगी। आर्थिक परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर माहौल कष्टदायी रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। नया काम आज प्रारंभ न करें।

  • रेमेडी : आज मूंगा की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+