Ank Jyotish Rashifal 7th August: मूलांक 7 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 7th August: आज 7 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन परेशानियों भरा रहने वाला है। मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन भटकाव वाला रहेगा। कार्य होंगे तो लेकिन उनकी गति अत्यंत धीमी रहने वाली है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। मित्रों से टकराव, दांपत्य में परेशानी आएगी। आर्थिक हानि की आशंका है अत: कहीं बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज मन में किसी बात की अनिश्चितता रहेगी। अपने जीवन के बारे में दूसरों को फैसले न लेने दें। जो करें आप स्वयं करें। आर्थिक मसलों पर स्पष्ट रहना होगा। साझेदारी के कार्यों में अपने विवेक का इस्तेमाल करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आपके लिए सलाह है कि आज के दिन कोई भी नया या तो प्रारंभ ही न करें या कर रहे हैं तो किसी वरिष्ठ को आगे करें। मानसिक स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम अटके रहेंगे। पूरा करने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। मन में उलझन रहेंगी। पैसों की जरूरत लग सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज समय का महत्व समझते हुए काम करें। कोई व्यक्ति आपको मार्ग से भटकाने का प्रयास करेगा किंतु आपको सोच-समझकर काम करने होंगे। आर्थिक मसलों पर किसी से राय न लें, जो करें स्वयं करें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन उठापटक वाला रह सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन और समय नष्ट होगा। किसी को पैसा उधार देने से आज बचें। बड़े निर्णयों में परिवार के अनुभवी लोगों की सहायता लें। दांपत्य सुखद रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज काम सामान्य गति से होते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इधर-उधर की बातें छोड़कर फोकस अपने काम पर रखना होगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार में स्थितियां सुधरेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। पारिवारिक काम से यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको अपने काम स्वयं करने होंगे। दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें। आर्थिक मसलों पर स्पष्टता रखनी होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं हैं। नए कामकाज प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। काम व्यवस्थित तरीके से होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साझेदारी में व्यापार प्रारंभ करेंगे। धन की आवक होगी। निवेश की योजना बनेगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+