Ank Jyotish Rashifal 6 September : मूलांक 2 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 06 September: आज 6 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन अपने कर्म को प्रधानता देनी होगी। बुरे लोगों की संगत छोड़ें वरना नुकसान उठाना पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी। खानपान से अरुचि रहेगी। परिवार का साथ रहेगा किंतु मित्रों से टकराव होगा। कार्यस्थल पर लोगों से सहयोग रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज दिन शुभ है। लोगों के प्रति मृदु और सकारात्मक रवैया रखने से लाभ होगा। कार्यों को करने में टालमटोल न करें। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। बड़ी योजनाओं पर आज काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन सामान्य है। ईगो छोड़ेंगे तो ही उन्नति मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में लोगों से झगड़ना बंद करें। सामंजस्य बनाकर रखें। धन के मामले अटक सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद होगा। किसी बात पर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में मन नहीं लगेगा।
- रेमेडी : पीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन समान्य है और सतर्कता से रहने का भी है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। कोई धोखा हो सकता है। निवेश आज न ही करें तो ठीक रहेगा। रोग परेशान करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव होगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। व्यापार में नए काम जोड़ सकते हैं।
- रेमेडी : आज ग्रे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको अपने काम गंभीरता से करने होंगे। परिवार और कामकाज में तालमेल बिठाकर चलना होगा। किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। नए काम शुरू करना आज टाल दें। सेहत साथ नहीं देगी।
- रेमेडी : आज हरे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मुश्किलोंभरा रह सकता है। करियर में ठहराव महसूस होगा। नौकरी में मन नहीं लगेगा और व्यापार धीमा चलेगा। रोग परेशान करेंगे और रोगों पर खर्च भी हो सकता है। आज अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीला कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। अचानक कोई शुभ या अशुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का साथ रहेगा, मित्रों का सहयोग रहेगा। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिल सकती है। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार व्यवसाय सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा।
- रेमेडी : आज कत्थई रंग का कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
मानसिक शारीरिक रूप से आज स्वस्थ महसूस करेंगे। धन संबंधी मामलों का निपटारा होगा। पारिवारिक विवाद दूर होगा और मन प्रसन्न रहेगा। भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य की कलह दूर होगी। सुखद यात्रा हो सकती है।
- रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
कार्य पूरे होने की गति आज तेज रहेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बन रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। धन प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन खरीदी के योग हैं। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम शुरू करें लाभ होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications