Ank Jyotish Rashifal 06 December : मूलांक 2 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 06 December: आज 6 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। पैसा आएगा किंतु खर्च भी होगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सामान्य रहेगा। काम अपनी तय गति से होते रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ भी नहीं रहेगी। पैसा आएगा और उसी अनुपात में खर्च भी होता जाएगा। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी का प्रेम प्रस्ताव आपको पसंद आ जाएगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय लेने का दिन है जो आपके संपूर्ण जीवन को उच्च स्तर तक पहुंचाएगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रकरण मन को प्रसन्न रखेगा। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर तालमेल सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें किंतु उसमें कुछ हरा रंग भी हो।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आय से अधिक खर्च की संभावना बन रही है। किंतु सुखद बात यह है कि यह खर्च अपनी सुविधाएं बढ़ाने पर ही होगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन मजबूत होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपको अपने काम करवाने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है और दूसरों की मदद करनी भी पड़ सकती है। क्रोध को काबू रखें और सभी से संयत व्यवहार करें। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज हरे पौधों को पानी डालें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सुखद है। आय के अनेक साधन प्राप्त रहेंगे। कर्ज मुक्ति की संभावना बन रही है। मानसिक कष्ट कुछ कम होगा। करियर की चिंता दूर होगी। बेरोजगारों को रोजगार की सूचना प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन लगेगा। नौकरी में स्थितियां अनुकूल बनेंगी।

  • रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज पैसा आएगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे किंतु नए काम शुरू करने के लिए नए कर्ज भी लेने पड़ सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों के बीच बना हुआ मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। विवाह का प्रस्ताव मिलने वाला है।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको अपना व्यवहार मृदु रखना होगा। कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करें। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। आर्थिक निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। नए काम शुरू करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुर संबंध बनेंगे।

  • रेमेडी : आज हरे के साथ सफेद वस्त्र भी पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन मिलाजुला रहेगा। आज सभी काम होने के योग हैं। किंतु आपको वाहन या किसी मशीनरी का प्रयोग करते समय सतर्कता रखनी होगी। चोट दुर्घटना की आशंका है। धन लाभ होगा। मानसिक सुख प्राप्त रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाएगी।

  • रेमेडी : आज हरा धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य गति से चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे किंतु कुछ काम अधूरे रहने से मन में क्रोध आएगा। स्त्रियां अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी से व्यर्थ के विवाद न करें।

  • रेमेडी : आज हरा रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+