Ank Jyotish Rashifal 05 November: मूलांक 8 को मिलेंगे पुराने मित्र, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 05 November : आज 5 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा उत्तम वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन अत्यंत विशेष है और आपके लिए नए अवसरों से भरा हुआ रहेगा। आप अपने सारे काम आज पूरे कर सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग रहेगा। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। नए काम शुरू करेंगे। धन संपत्ति के मामले निपटेंगे और आपको लाभ होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और बड़ा पद मिल सकता है। संपत्ति के बटवारे में लाभ होगा। धन का आगमन होगा। कर्ज मुक्ति होगी। स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसे की बचत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उनके साथ यात्राएं कर सकते है।
- रेमेडी : आज पीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके वो सारे काम पूरे होने के योग हैं जो लंबे समय से अटके हुए हैं। दिन ठीक बीतेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।।मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे। धन का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दाम्पत्य में मधुरता आएगी।
- रेमेडी : आज काले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। भाई बहनों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर को नई ग्रोथ मिलने वाली है। धन संबंधी मामलों का निपटारा होगा। संपत्ति खरीदी बिक्री के काम निपटेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
- रेमेडी : आज हरे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई पुराना व्यक्ति मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतों से मिलना होगा। स्वास्थ्यगत परेशानी आ सकती है। मन में किसी बात की उलझन रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कागज के टुकड़े पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी होगी। किसी से व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद भी आज बढ़ सकता है। नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है। अधिकारियों से तालमेल नहीं बैठने से तनाव महसूस होगा। स्वयं और संतान पक्ष को स्वास्थ्य की दिक्कत आ सकती है।
- रेमेडी : आज धूसर रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो जायेंगे। किंतु परिवार का सहयोग लेना पड़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है जो आपने काम में सहयोग करेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम की बाधा दूर हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। मन में कोई निर्णय लेने को लेकर परेशानी हो तो परिवार और मित्रों से सहयोग जरूर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मसले पर सावधान रहें। संपत्ति को लेकर किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।
- रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications