Ank Jyotish Rashifal 05 December : मूलांक 2 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 05 December: आज 5 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अत्यंत ही लाभदायक और उन्नतिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 05 December

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। माता-पिता के कार्यों को पूरा करने के लिए दौड़भाग करनी होगी। शारीरिक कष्ट रहेगा किंतु फिर भी मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज प्रेम के मामले में अति शुभ समाचार मिलने वाले हैं। लंबे समय से रूठे प्रेमी-प्रेमिका मान जाएंगे और पुन: सुखद समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। भौतिक सुख बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में महत्व बढ़ेगा। कारोबार में स्थितियां मनोनुकूल बनने वाली हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके काम तो आसानी से हो जाएंगे किंतु धन खर्च करना होगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग भी आएंगे। नौकरी के नए ऑफर आने वाले हैं। नए कारोबार शुरू करने के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च थमेगा।

  • रेमेडी : आज केसर-चंदन मिश्रित इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

थोड़ी दौड़भाग रहेगी लेकिन आपका लिया हुआ निर्णय अंतत: सही साबित होगा। आपके काम तेज गति से होंगे और धन से जुड़े मामलों में तो आज आप खुश हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। नौकरी और कारोबार में उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के वरिष्ठों को शामिल जरूर करें। निवेश के संबंध में सकारात्मक रहें और करें, लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। नौकरी और कारोबार में मन लगाकर काम करना होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद होगा।

  • रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 4

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने काम स्वयं करें। निवेश की योजना बनेगी। संपत्ति के काम सुगमता से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।

  • रेमेडी : आज चमेली का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप पर अहंकार हावी रह सकता है। इसलिए रिश्तों के प्रति निराशाजनक रवैया रह सकता है। इस कारण लोगा आपसे दूर हो जाएंगे। धन को लेकर सतर्क रहें। किसी पर अचानक भरोसा न कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। धन लाभ होग, संपत्ति का सुख मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। युवाओं को नए जॉब ऑफर आ सकते हैं। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन लगेगा। धन लाभ होगा। शारीरिक-मानसिक सुख मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। नए बिजनेस के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। भूमि, भवन खरीदने के काम होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य में चल रहा मन मुटाव दूर हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 8

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+