Ank Jyotish Rashifal 04 November: मूलांक 8 वाले रहें संभलकर, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 04 November : आज 4 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा भाग दौड़ वाला रहने वाला है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifa

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी में बीतेगा। पुराने कष्ट कुछ कम होंगे लेकिन नई परेशानी आ सकती है। परिवार से चल रहा मनमुटाव आज भी बना रहेगा। आर्थिक समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का तनाव से भरा रहेगा। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ने की जरूरत है। रिश्तेदारों से आज संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संपत्ति संबंधी काम आज ठीक से हो जायेंगे। धन आने के मार्ग खुलने वाले हैं। माता पिता के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। परिवार से मेलजोल होगा। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन संपत्ति के काम सुगमता पूर्वक होंगे। नौकरी में लाभ होगा। जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। व्यापार ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक विवाद दूर होगा। सबसे मेलजोल बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन का संकट कम होगा। युवाओं को नया जॉब मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है। नए काम आज शुरू कर सकते हैं। धन तंगी दूर होगी।

  • रेमेडी : आज पीले चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सावधान रहने का है। विशेषकर आर्थिक मामलों में ध्यान रखें। किसी को पैसा उधार न दें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सतर्क रहना होगा। नए प्रेम संबंध बनेगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके लिए थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है। परिवार को आपकी जरूरत लग सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी कुछ बदलाव होने का दिन है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज केसर चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। किसी अपने के कारण आपको दुख का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में अलगाव होगा। स्वास्थ्य का संकट कम होगा। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। जॉब में बदलाव होगा। नए काम शुरू करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज सबसे ज्यादा दिक्कत अपनों से आयेगी। आपकी बातों को महत्व नहीं मिलने के कारण तनाव में रहेंगे। आपका कोई निर्णय गलत साबित होने से कष्ट होगा। नई नौकरी तलाश रहे युवाओं को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा होने वाला है। स्वास्थ्य में परेशानी बनी रहेगी।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन थोड़ा संकटपूर्ण रह सकता है। परिवार में आपका महत्व कम होगा इसलिए अपने अहंकार को त्यागें और सबसे मेलजोल करके रखें। प्रेम संबंधों में टकराव होगा। स्वास्थ्य में कोई परेशानी आ सकती है। वैवाहिक समस्या दूर होगी। अविवाहितों को विवाह की बात बन सकती है।

  • रेमेडी : आज अष्ट गंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+