Ank Jyotish Rashifal 4rth August: मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 4rth August: आज 4 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन सामान्य रहने वाला रहेगा। मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 6, 8 और शत्रु अंक 2, 5, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शुभ है, किंतु अपने काम के प्रति सतर्क रहना होगा। आर्थिक मसलों में सूझबूझ दिखाएं। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई व्यक्ति आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : लाल फूल के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 1, 8
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज सारे काम समय पर होंगे। धन लाभ के योग हैं। भूमि, संपत्ति के काम आज हो सकते हैं। परिवार और सामाजिक जीवन में आपका महत्व बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए उससे उत्तम काम मिलने वाले हैं। मानसिक सुख और शांति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : सफेद आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 9
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कुछ नए कार्यों की ओर प्रवृत्त होने का अवसर मिलेगा। पुराने समय से फंसे काम बन जाएंगे।परिवार के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर आएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज गुलाब के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। शारीरिक-मानसिक रूप से थकाने वाला दिन रह सकता है। व्यापार में आपके नए साझेदार जुड़ सकते हैं।नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। आर्थिक मामले सुलझने लगेंगे। संपत्ति के काम होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
- रेमेडी : पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 4, 2
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज जो भी निर्णय लेंगे वे भविष्य में बहुत काम आने वाले हैं। आर्थिक लाभ होगा। नए स्टार्टअप शुरू कर पाएंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पद और जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। कार्य-व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : बिल्वपत्र के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 5, 3
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। थकान दूर होगी। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संपत्ति के योग बनेंगे। अटके हुए काम आज हो सकते हैं। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। मन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : नागचंपा के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 6, 4
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके सोचे सभी काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के मांगलिक प्रसंग में शामिल होने का अवसर आएगा। सत्कर्मों की ओर प्रवृत्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। संतान के कार्य उत्तम होंगे। अचानक कहीं से धन आएगा।
- रेमेडी : नीम के वृक्ष में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज दिन शुभ है। कुछ पारिवारिक कार्यों से सुखद यात्राएं हो सकती हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आजीविका के साधनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो ला सकते हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी।
- रेमेडी : शमी के पौधे में पानी डालें। पूजा करें।
- लकी नंबर : 8, 6
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है किंतु सतर्कता से रहना होगा। कार्य-व्यवसाय में कोई बाधा पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। भूमि, भवन के कामों से लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से आय अर्जित होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज मुक्ति की संभावना है। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज बरगद के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 7












Click it and Unblock the Notifications