Ank Jyotish Rashifal 02 OCTOBER : मूलांक 3 के लिए दिन उत्तम , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 02 OCTOBER: आज 2 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहेगा। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके लिए कुछ अच्छे अवसर आने वाले हैं। किसी काम के पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो संभव है कि वह सूचना आपको आज मिल जाए। धन, संपत्ति, भौतिक सुखों के प्रति लालायित रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी, कारोबार में नए साथियों को जोड़ेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद लाल मिश्रित रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन मंगलप्रद है। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव कम होगा। धन संपदा में वृद्धि होगी। करियर को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए प्रेम प्रसंग मिलने वाले हैं। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। अटके कार्यों को गति मिलेगी। परिवार और समाज में महत्व बढ़ेगा। आपके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। करियर में बदलाव हो सकता है। नए स्टार्टअप शुरू करेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक यात्राएं होंगी।

  • रेमेडी : आज सफेद पीला मिश्रित वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज अन्य दिनों की अपेक्षा दौड़भाग थोड़ी कम होगी। परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे। शारीरिक-मानसिक राहत रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से मतभेद दूर होगा। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संपत्ति सुख की प्राप्ति हो सकती है।

  • रेमेडी : आज काले सफेद मिश्रित कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज के दिन किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। आपका कोई निर्णय गलत हो जाने से मन में परेशान रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। नौकरी में दिन शांतिपूर्ण बीतेग। कारोबार में लाभ होगा। युवाओं को करियर में नए विकल्प मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज हरे सफेद मिश्रित रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके लिए उन्नतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण समाचार लेकर आ रहा है। जिस सूचना की प्रतीक्षा थी वह आज मिल सकती है। आर्थिक प्रगति के साथ समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ने वाली है। पारिवारिक स्थिति में विवाद दूर होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होने वाली है।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें, लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। संपत्ति के काम आज भी अटके ही रहेंगे किंतु नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी और उनमें कुछ बेहतर भी कर पाएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। आज आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिकता की ओर रहेगा।

  • रेमेडी : आज ध्रूम वर्ण के कपड़ों के साथ सफेद कपड़े भी पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

पारिवारिक जीवन में थोड़ी असहमति बन सकती है। आपके काम इतनी आसानी से नहीं होंगे जितना आपने सोच रखा है। दांपत्य जीवन कटुतापूर्ण होगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। धन लाभ होगा, संपत्ति सुख मिलेगा। नया वाहन खरीदेंगे।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के साथ सफेद वस्त्र भी पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक और बाहरी जीवन में तालमेल बनाना होगा। नए काम को लेकर जितना सजग रहेंगे उतना लाभ होगा। आर्थिक मामलों में किसी पर अचानक भरोसा न कर लें। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल के साथ सफेद वस्त्र भी पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+