Ank Jyotish Rashifal 02 December : मूलांक 4 वाले रखें हेल्थ का ख्याल , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 02 December : आज 2 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। किसी करीबी मित्र की अनदेखी आपको परेशान करेगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन के संकट कुछ कम होंगे। प्रेम प्रकरणों के कारण उल्लास रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल गोल कागज काटकर पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपके काम तो सारे निपट जाएंगे किंतु मन में थोड़ा असंतोष रह जाएगा। किसी की कमी मन को उदास करेगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में दूरी परेशान करेगी। नौकरी और कारोबार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप परिवार की किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपने मन को स्थिर रखें तो सब ठीक होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो कर सकते हैं। कारोबार में नए लोगों को साथ जोड़ना सही निर्णय रहेगा। सेहत सुधरेगी।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा काटकर पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपको दूसरों की सहायता करनी पड़ेगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मित्रों के साथ टकराव दूर होगा। नौकरी में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो रहे हैं इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज काले कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको जॉब बदलने के बारे में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बनाने का प्रयास करना होगा। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार मन को दुखी करेगा। रोग परेशान करेंगे। दिन समाप्त होते-होते अटका हुआ धन मिल सकता है।
- रेमेडी : आज हरे कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन शुभ संयोगों से भरा हुआ है। विशेषकर आर्थिक मसलों में लाभ होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। कुछ अटके काम हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और कारोबार में लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- रेमेडी : आज केसरिया कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन अपने काम करवाने के लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आ सकती है। धन की जरूरत लगेगी लेकिन काम अटकेगा नहीं। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज धूसर रंग का तिकोना कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम का विरोध हो सकता है किंतु आप धैर्य बनाए रखें। अपनी वाणी को खराब न होने दें। शारीरिक शिथिलता आज दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके काम चलने लगेंगे।
- रेमेडी : आज नीले कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको परिवार का सहयोग करना पड़ेगा। किसी सदस्य को आपकी जरूरत लग सकती है। विवाह में चल रहा टकराव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। रोग दूर होंगे। धन संपत्ति के अटके हुए काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications