Ank Jyotish Rashifal 2nd August: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 2nd August: आज 2 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7 और शत्रु अंक 5, 6, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। नए कामकाज होंगे, पुराने अटके हुए काम आज बन जाएंगे। धन का आगमन शुभ तरीके से होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई पर बांधें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य है। नए अवसर, नए शुभ समाचार मिलने वाले हैं। पारिवारिक कार्यों से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन वृद्धिकारक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ के अवसर मिलने वाले हैं। साझेदारी में शुरू किए नए काम सफल होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन धैर्य और संयम से रहें। परिवार में मेहमान आएंगे। पारिवारिक कार्यों से थोड़ी भागदौड़ रहेगी। मन में किसी बात को लेकर संशय हो तो परिवार के वरिष्ठजन से सलाह लें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य आज उत्तम रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज पीला धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। आज अपने जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। मेहमान आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन वृद्धिकारक है। यदि कहीं नौकरी के लिए आवेदन लगा रखा है तो उसका सकारात्मक जवाब आएगा। नए बिजनेस में हाथ आजमाएंगे। युवाओं को विदेशों में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में नया वाहन आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ काम अटक भी सकते हैं किंतु ज्यादातर काम बन जाएंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। निवेश करने से आज बचें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। अनबन की स्थिति परिवार में बन सकती है।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज अपने काम स्वयं करें। दूसरों पर छोड़ेंगे तो हानि की आशंका हो सकती है। मानसिक रूप से आज थोड़ा विचलित रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। आर्थिक जरूरत अचानक लग सकती है। पारिवारिक कार्यों से थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

  • रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज थोड़ी भागदौड़ वाला दिन है। काम अटके रहने से मन व्यथित रहेगा। किसी का सहयोग भी नहीं मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में संकटपूर्ण समय है। नया काम आज प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज के दिन अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार को साथ लेकर चलना होगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की बचत करने की आदत डालें। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+