Ank Jyotish Rashifal 01 September : मूलांक 1 के लिए दिन अच्छा , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 01 September: आज 1 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्द्धक रहने वाला है। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 9 और शत्रु अंक 5, 6, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। भाग्य चमकेगा। मान सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। समाज और परिवार में महत्व मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापार उन्नति करेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन उन्नतिकारक है। कुछ शुभ सूचनाएं मिलने वाली है जिनसे मन प्रसन्न हो जाएगा। जिस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज मिल सकता है। आजीविका के साधनों में बदलाव के साथ उन्नति होगी। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। पुराने दोस्तों से एक बार फिर मुलाकात होगी।
- रेमेडी : आज केसरिया धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके लिए शुभ है। मंगलकार्य होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन आएगा और स्वयं के सुखों पर खर्च भी होगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। सारे कार्य समय पर होंगे।
- रेमेडी : आज पीला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। आपके काम गति से होंगे। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन आएगा और खर्च की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। युवाओं को जॉब ऑफर हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। विवादों से पार पाएंगे, संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। आर्थिक मसलों पर मतभेद समाप्त होंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। रोग दूर होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। वाहन खरीदी होगी।
- रेमेडी : आज हरा-लाल मिश्रित धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक शारीरिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ यात्राओं के योग हैं। करियर में उन्नति होगी। साझेदारी में नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। फंसा हुआ धन मिल जाएगा। प्रसन्न रहेंगे।
- रेमेडी : आज पीला-सफेद धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। कुछ अटके काम पूरे करने का प्रयास करेंगे किंतु अधिक सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेहमान आएंगे और दौड़भाग रहेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, व्यापार ठीक चलेगा। आर्थिक मसलों पर एकराय होना जरूरी है।
- रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। सही निर्णय लेकर काम करें लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ सूचना मिलेगी। वर्तमान कार्य में बदलाव होगा। मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज नीला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज सलाह है कि व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। परिवार में किसी मुद्दे पर एकराय नहीं हो पाने के कारण मतभेद होंगे। दांपत्य में भी टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। आज आपका स्पष्टवादी रूख कई लोगों को अखरेगा।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications