Ank Jyotish Rashifal 01 OCTOBER : मूलांक1 को मिलेगा सम्मान , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 01 OCTOBER: आज 1 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिकारक और मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके महत्व को सराहा जाएगा जबकि सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। नौकरी में आपका पद बढ़ने वाला है। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। संकट का समय टल गया है। प्रसन्न रहें।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज क दिन उन्नतिदायक है। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे और आपकी बात मानेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नए काम करने के लिए दिन शुभ है। धन लाभ होगा, संपत्ति खरीदी के योग बनेंगे। मानसिक शांति रहेगी। करियर को ग्रोथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कबूतरों को दाना खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शुभ है। आपके अटके काम तेज गति से होंगे। साझेदारी में कोई काम करने की रूपरेखा बनेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। युवाओं को नए करियर आप्शन मिलेंगे।
- रेमेडी : आज चिड़िया के लिए दाना-पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से चल रही भागदौड़ थमेगी किंतु नए काम करने के लिए आलस्य का त्याग करना होगा और काम में जुट जाना होगा। धन संबंधी मसले हल होंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी।
- रेमेडी : आज कौवों के लिए अन्न डालें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन संभलकर चलना होगा। व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में मतभेद होंगे। बाहरी स्थितियों में अचानक विवाद सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का पद कम हो सकता है। कारोबार में स्थितियां सामान्य रहने वाली है। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज तोतों के लिए फलों का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे। भागदौड़ थमेगी और मन में प्रसन्नता रहेगी। युवाओं को नए काम मिलने वाले हैं। नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिलेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज मछलियों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज पारिवारिक सुख प्राप्त रहेगा। विवादों का हल निकल आने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। करियर को ऊंचाई मिलने वाली है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह की बात बन सकती है।
- रेमेडी : घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। खानपान में सतर्कता बरतें। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। मन विचलित रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होने वाला है।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को सरसो के तेल में भीगे चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज किसी भी बड़े निर्णय में परिजन को अवश्य शामिल करें। माता-पिता के सहयोग से बड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। आजीविका के साधनों में बड़े बदलाव होने की संभावना है। भूमि, भवन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल रंग की गाय को गुड़ रखकर ताजी रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications