Ank Jyotish Rashifal 01st August : मूलांक 6 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 01st August: आज 1 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन सामान्य रहेगा। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6 और शत्रु अंक 4, 7, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। अपना धन वसूलने में दिक्कत आएगी। स्वास्थ्य में खराबी आने का अंदेशा है। व्यर्थ की दौड़भाग रह सकती है। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में कष्ट आ सकता है।

  • रेमेडी : मस्तक पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। पारिवारिक स्थिति में दौड़ना पड़ेगा। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। पैसों का लेनदेन करते समय अत्यंत सावधानी रखें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।

  • रेमेडी : मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ेगी। पारिवारिक कार्यों से जाना पड़ेगा। अधिक तनाव किसी भी बात का न लें। धन के मामले निपटेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी का साथ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। निवेश के लिए समय अच्छा है। शेयर कारोबार से पैसा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ यात्राएं करेंगे। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। नए कार्य शुरू करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन उत्तम है। नौकरी में लाभ, व्यापार में नए कार्य प्रारंभ करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शुभ रहेगा। काम आसानी से पूरे होंगे। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आएंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। धन आएगा और खर्च भी उसी अनुपात में होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन दौड़भाग और चिंता वाला रहेगा। कार्य में शिथिलता रहेगी। काम अटकने से आत्मविश्वास डगमगाएगा। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। धन की कमी होगी। पारिवारिक सहयोग से कोई बड़ा निर्णय लेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। नौकरी में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हैं।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज थोड़ा संभलकर रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। संपत्ति-वाहन खरीदी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। नए कार्य प्रारंभ आज न करें तो ठीक है।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+