9 जून से बदलेगी गुरू की चाल, जीवन पर होगा असर

बृहस्पति के मार्गी होते ही समस्त राशियों के जातक अनेक मामलों में राहत का अनुभव करेंगें। कुछ राशियों के लिए तो यह भाग्योदयकारक भी रहेगा।

नई दिल्ली। बृहस्पति 124 दिन के बाद 9 जून शुक्रवार को सायं 7.27 बजे मार्गी हो रहे हैं। बृहस्पति 6 फरवरी 2017 को वक्री हुए थे और पुनः मार्गी होने जा रहे हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन देवगुरु का मार्गी होना ज्योतिषियों के अनुसार सभी राशियों के लिए शुभ संकेत है।

बृहस्पति के मार्गी होते ही समस्त राशियों के जातक अनेक मामलों में राहत का अनुभव करेंगें। कुछ राशियों के लिए तो यह भाग्योदयकारक भी रहेगा। खासकर व्यापारियों, कृषि कारोबारियों का आर्थिक मार्ग खूब प्रशस्त होगा जबकि जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही थी उनके रास्ते भी अब खुलने वाले हैं। वर्तमान में बृहस्पति कन्या राशि में वक्री चल रहे हैं।

आइये देखते हैं विभिन्न राशियों पर बृहस्पति के मार्गी होने से क्या लाभ होगा

  • मेष: इस राशि वालों के कार्यों में अब तक चली आ रही बाधाएं समाप्त होने जा रही है। बृहस्पति के मार्गी होते ही अटके कार्यों में तेजी आएगी। फंसा हुआ धन आने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन, स्थान परिवर्तन होगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। खासकर जो लोग विवाह विच्छेद जैसे मामलों से जूझ रहे हैं, संभव है उनका विवाह सुरक्षित रहे।
  • वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करने का सूचक है। व्यापारियों को नए अनुबंध मिलेंगे। व्यापार विस्तार करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी वर्ग से चला आ रहा मतभेद दूर होगा और आप तरक्की की राह पर अग्रसर होंगे। किसी कार्य को लेकर नियोजित रणनीति बना रखी है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

 भाग्योदयकारक

भाग्योदयकारक

  • मिथुन: लंबे समय से जो लोग नया कारोबार प्रारंभ करना चाह रहे हैं, लेकिन कोई न कोई बाधा आ रही है तो अब खुश होने का वक्त आ गया है। बाधाएं दूर होंगी और आपने जैसा प्लान बना रखा है, उसी के अनुसार काम होगा। आर्थिक संकट भी समाप्त होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों को अपने क्षेत्र में नई ऊंचाई प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग।
  • कर्क: बृहस्पति का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। भूमि, भवन, संपत्ति संबंर्धी कार्यों में रुकावट समाप्त होगी। वाहन खरीदने का योग है। कर्क राशि वालों के प्रेम संबंध परवान चढ़ेंगे और संभव है वे विवाह सूत्र में बंध जाएं। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। बृहस्पति के मार्गी होते ही धार्मिक कार्यों की ओर प्रवृत्त होंगे और सामाजिक-पारिवारिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा।
  • सिंह: इस राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को यात्राएं अधिक करना होगी और उसी से धन अर्जित करेंगे। अविवाहितों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। सूर्य की राशि होने से नौकरीपेशा को उच्च पदोन्नति के योग बनेंगे।
  • हस्पति का मार्गी होना कई शुभ संकेत

    हस्पति का मार्गी होना कई शुभ संकेत

    • कन्या: कन्या राशि के जातक जो लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। वे अब राहत महसूस करेंगे। मानसिक परेशानियों के अंत होने का समय आ गया है। आपकी अब तक की जो योजनाएं सफल नहीं हो पाई हैं वे अब धरातल पर उतरेंगी और आपको धन संचित करने में सहायता करेंगी। संबंधों के लिहाज से भी वक्त अच्छा आने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपके निर्णय को सराहा जाएगा।
    • तुला: इस राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अवसरों का लाभ उठाने का मौका आएगा। अपना धनकोष बढ़ाने के कई अवसर आएंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि धन का अपव्यय न हों, वरना ऋण लेना पड़ सकता है। संबंध सुधारने का वक्त है, अपना घमंड त्यागकर टूटे रिश्ते जोड़ने का प्रयास करेंगे तो लाभ होगा।
    • वृश्चिक: संपत्ति संबंधी कार्य करने के लिए वृश्चिक राशि वालों का शुभ समय 9 जून से प्रारंभ होगा। भूमि, संपत्ति खरीदेंगे। मकान का रिनोवेशन करवाएंगे। चार पहिया वाहन खरीदने के योग हैं। दांपत्य जीवन की उलझनें समाप्त होंगी और प्रेम में वृद्धि होगी। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी समय संबंधों को नए आयाम देने का है। विवाह बंधन में बंध सकते हैं। जिन लोगों को संतान नहीं हैं वे प्रयास करें। मानसिक शांति मिलेगी।
    • धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे

      धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे

      • धनु: उलझनें समाप्त होने का वक्त आ रहा है। मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे धनु राशि के जातक बृहस्पति के मार्गी होते ही संकटों से उबरेंगे। धनागम अच्छा होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार विस्तार करेंगे। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छा जॉब ऑफर होगा। नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
      • मकर: शनि प्रधान राशि मकर वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना भाग्योदयकारक रहेगा। बड़ी योजना सफल होने के योग बनेंगे। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी और पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। मकर राशि वाले जातक यदि विदेश या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो योजना बनाएं 9 जून के बाद सफल होगी।
      • मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ही हैं...

        मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ही हैं...

        • कुंभ: कुंभ राशि के जो जातक व्यापार-व्यवसाय करते हैं लेकिन मनमुताबिक लाभ नहीं मिल रहा है, वे व्यापार परिवर्तन करें शुभ समय आ रहा है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अधिकारी वर्ग के सहयोग से प्रमोशन मिलेगा, वेतनवृद्धि होगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे युवक-युवतियों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
        • मीन: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ही हैं इसलिए विशेषकर विवाह कार्यों के लिए शुभ समय आ रहा है। विवाह कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथ ही जिन लोगों का दाम्पत्य जीवन मुश्किल में पड़ा हुआ है वे राहत महसूस करेंगे। आर्थिक बाधाएं समाप्त होंगी और नए कार्यों की ओर प्रवृत्त होंगे। वाहन, मकान खरीदने में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त करेंगे।
        • 9 मार्च 2018 को बृहस्पति फिर होंगे वक्री

          9 मार्च 2018 को बृहस्पति फिर होंगे वक्री

          बृहस्पति 9 मार्च 2018 शुक्रवार को प्रातः 10.09 मिनट पर फिर से वक्री हो जाएंगे। 124 दिन वक्री रहने के बाद पुनः 10 जुलाई 2018 मंगलवार रात्रि 10 बजकर 46 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+