भूल कर भी इन नवरात्र में न करें ये 10 काम वरना बनेंगे पाप के भागीदार

नयी दिल्ली। कल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। अगले नौ दिनों तक मां के नौ स्वरुपों की पूजा की जाएगी। व्रत, पूजा पाठ का माहैल होगा। मां दुर्गा की भक्ति में डूबे भक्त नौ दिन तक उपवास करेंगे। मां की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। कलश स्थापित होगा, लेकिन इस पूजा-पाठ से पहले आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में जरुर जान लेना चाहिए। जानिए माता वैष्णों देवी की कहानी और मान्यता के बारे में

durga puja

नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है।इन नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको व्रत के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए या यूं कहे कि नवरात्रि के व्रत में इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जानिए नवरात्रि में क्यों होता है दुर्गा मां का श्रृंगार?

नवरात्री व्रत में किन बातों का रखे खास ख्याल...

  • नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वालों को इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • व्रती को नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • कलश स्थापना करने या अखंड दीप जलाने वालों को नौ दिनों तक अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए। लहसून-प्याज, नॉनवेज से बचना चाहिए।
  • नवरात्र का व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
  • काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • व्रत में खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एक घर में तीन शक्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ी हिंसा मानी जाती है।
  • महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान 7 दिन पूजन नहीं करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+