साल 2016 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
अगर आपने हाल ही में घर खरीदा है और साल 2016 में गृह प्रवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, या फिर 2016 में घर खदीदने की योजना है, तो गृह में प्रथम प्रवेश शुभ मुहूर्त में होना चाहिये। इसके लिये हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2016 में कब-कब नये घर में प्रवेश करने की शुभ तारीखें हैं।
2016 में विवाह के मूहूर्त | 2016 में करियर होरोस्कोप
क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश
जब आप कोई घर खरीदते हैं, तो आपके प्रवेश से पहले वहां विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का वास होता है। नकारात्मक ऊर्जा का भी। यही कारण है कि पूजा-पाठ एवं हवन आदि करके घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के उपरान्त ही प्रवेश करना चाहिये। इसका वैज्ञानिक तर्क यह है कि हवन से उठने वाले धुएं से घर के अंदर मौजूद जीवाणु समाप्त हो जाते हैं और आपको और आपके परिवार को स्वच्छ वातावरण मिलता है।
2016 में मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर में गृह प्रवेश का एक भी मुहूर्त नहीं हे। नीचे स्लाइडर में हम आपको केवल मुहूर्त की तारीखें ही नहीं, बल्कि शुभ समय भी बतायेंगे। ये मुहूर्त नक्षत्र कैलेंडर एवं पंचांग के आधार पर हैं।

जनवरी में
01 जनवरी (शुक्रवार) 07:12 बजे से 20:27 बजे तक

फरवरी में
12 फरवरी (शुक्रवार) 09:16 बजे से दूसरे दिन 6:39 बजे तक
17 फरवरी (बुधवार) 07:02 बजे से 18 फरवरी को 26:14 बजे तक
24 फरवरी (बुधवार) 09:42 बजे से दूसरे दिन 6:56 बजे तक

फरवरी में
25 फरवरी (गुरुवार) 06:56 बजे से 12:24 बजे तक
27 फरवरी (शनिवार) 08:42 बजे से 18:28 बजे तक
29 फरवरी (सोमवार) 24:17+ बजे से दूसरे दिन 6:52 बजे तक

मार्च में
05 मार्च (शनिवार) 06:48 बजे से 17:11 बजे तक
10 मार्च (गुरुवार) 06:43 बजे से दूसरे दिन 6:43 बजे तक
11 मार्च (शुक्रवार) 06:43 बजे से 15:42 बजे तक

मार्च में
14 मार्च (सोमवार) 12:57 बजे से दूसरे दिन 6:39 बजे तक
24 मार्च (गुरुवार) 22:06 बजे से दूसरे दिन 6:29 बजे तक
25 मार्च (शुक्रवार) 06:29 बजे से मध्यरात्रि 1:10 बजे तक
28 मार्च (सोमवार) 07:05 बजे से 29 को सुबह 5:41 बजे तक

अप्रैल में
02 अप्रैल (शनिवार) 08:33 बजे से 14:26 बजे तक

नवम्बर में
02 नवम्बर (बुधवार) 06:36 बजे से 17:57 बजे तक
12 नवम्बर (शनिवार) 06:42 बजे से 22:31 बजे तक
16 नवम्बर (बुधवार) 06:45 बजे से दूसरे दिन 6:45 बजे तक
23 नवम्बर (बुधवार) 06:58 बजे से दूसरे दिन 6:50 बजे तक

दिसम्बर में
03 दिसंबर (शनिवार) मध्यरात्रि 1:24+ बजे से दूसरे दिन 6:57 बजे तक
08 दिसंबर (गुरुवार) 24:36+ बजे से दूसरे दिन 7:00 बजे तक
09 दिसंबर (शुक्रवार) 07:00 बजे से दूसरे दिन 7:01 बजे तक

दिसम्बर में
14 दिसंबर (बुधवार) 07:04 बजे से 18:52 बजे तक
22 दिसंबर (गुरुवार) 22:25 बजे से दूसरे दिन 7:08 बजे तक
23 दिसंबर (शुक्रवार) 07:08 बजे से 21:35 बजे तक












Click it and Unblock the Notifications