लाइफ को बनाना है कूल-कूल तो अपनाइये ये टोटके
बैंगलोर। दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान को अपनों के लिए वक्त नहीं मिल पाता है अगर वो दौड़े नहीं तो अपनों के लिए सुख-सविधाएं नहीं जुटा सकता और दौड़े तो अपनों का साथ छूट जाता है ऐसे में अगर इंसान थोड़ा सा समझदारी से काम ले तो उसकी हर परेशानी का समाधान हो सकता है।
इसलिए आईये आज हम आपको बताते हैं कुछ टोटके जिनके जरिये आप आसानी से अपनी लाइफ को कूल-कूल बना सकते हैं..
- हर सोमवार और शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनने शुरू कर दीजिये आपके अपने जो आपसे रूठे हुए हैं मान जायेंगे।
- हर रोज काम पर निकलने से पहले आप दही खाकर निकलें इससे आपका ऑफिस में भी काम होगा और घर पर भी सब कुशल मंगल रहेगा।
- अपने पर्स में जरूर इलायची रखें तो ये आपके जीवन में सोंधी-सोधी महक बिखेरती रहेगी क्योंकि ऐसा करने से आपका खर्चा भी कम होगा और आमदनी में फायदा भी।
- आप अपने खाने-पीने में घी-मसाले और मिर्चे का सेवन कम करें एक तो ये आपकी सेहत को ठीक रखेगा और आपका मिजाज भी ठंडा रहेगा जिससे आप घर और ऑफिस दोनों जगह कूल-कूल रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications