दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय...
घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ रोली, गंगा जल, कच्चा दूध, चावल व हल्दी इन सभी को मिलाकर 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से मॉ लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है
इस वर्ष दीपावली 30 अक्टूबर सन् 2016 को कार्तिक कृष्ण अमावस्या रविवार के दिन मनाई जायेगी। दीपावली के पूजन का मुख्य काल प्रदोष काल माना गया है।
मां भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्रों का उल्लेख शास्त्रों में है। दीवाली के शुभ मुहूर्त में इनका उच्चारण करने से धन की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- ऊं देवसुखाय नमः।
- ऊं चिक्लीताय नमः।
- ऊं आनंदाय नमः।
- ऊं कर्दमाय नमः।
- ऊं श्री प्रदाय नमः।
- ऊं जातवेदाय नमः।
- ऊं अनुरागाय नमः।
- ऊं संवादाय नमः।
- ऊं विजाय नमः।
- ऊं वल्लभाय नमः।
- ऊं मदाय नमः।
- ऊं हर्षाय नमः।
- ऊं बलाय नमः।
- ऊं तेजसे नमः।
- ऊं दमकाय नमः।
- ऊं सलिलाय नमः।
- ऊं गुग्गुलाय नमः।
- ऊं कुरूंटकाय नमः।
- इस दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रहें पटाखों से दूर वरना...
लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए सभी लोग कर सकते है ये उपाय-
- घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ रोली, गंगा जल, कच्चा दूध, चावल व हल्दी इन सभी को मिलाकर 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से मॉ लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।
- मॉ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के दिन गरीबों को भोजन अवश्य करायें। क्योंकि गरीबों को भोजन कराने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।
- दीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर नें से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
- दीपावली की रात्रि सोना नहीं चाहिए बल्कि मॉ लक्ष्मी का भजन-कीर्तन करना चाहिए। इस रात्रि को लक्ष्मी जी धरती पर विचरण करती है और जिस घर में प्रकाश व सुन्दर वातावरण देखती है, वहॉ निवास करती है। इसलिए कहा गया है कि जो जागा सो पाया और जो सोया सो वो खोया।
- यदि आपके पास धन की बरक्कत नहीं होती है तो नरक चतुदर्शी के एक लाल कपड़े में लाल चन्दन, रोली व गुलाब के फूल रखकर पहले उसका पूजन करें उसके बाद अपनी तिजोरी में रख दें।
- व्यवसाय में वृद्धि के लिए दीपावली की रात्रि फिटकरी के चार टुकड़े लेकर चारों कोने में रखकर फिर उन्हीं टुकड़ों को व्यापार पर से उतारकर किसी निर्जन स्थान पर डाल दें। ऐसा करने से रोजगार में वृद्धि होती है।
- अंहकार को त्यागकर सबसे प्रेम करने से और महिलाओं का मान-सम्मान करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहती है।













Click it and Unblock the Notifications