धनतेरस पर राशियों के मुताबिक खरीदें सामान तो बनेंगे मालामाल

धनतेरस से पांच दिवसीय उत्सव का आगाज हो जाता है। मान्यता है इस दिन नया सामान खरीदने से पूरे वर्ष उल्लास बना रहता है।

लखनऊ। धनतेरस से पांच दिवसीय उत्सव का आगाज हो जाता है। मान्यता है इस दिन नया सामान खरीदने से पूरे वर्ष उल्लास बना रहता है। निर्णय-सिन्धु व स्कन्द पुराण में उल्लेख है कि कार्तिक मास की त्रयोदशी को सांयकाल के समय घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे अकाल-मृत्यु दोष नष्ट होता है।

खरीद्दारी करने का शुभ मुहूर्त

  • इस वर्ष धन तेरस 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार 2016 को है। 27 अक्टूबर सांय 4 बजकर 17 मिनट त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी, जो 28 अक्टूबर सांय 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।
  • प्रथम मुहूर्त-सांय 5 बजकर 40 मिनट से रात्रि 08 बजकर 35 मिनट तक खरीद्दारी का शुभ समय रहेगा।
  • दूसरा मुहूर्त-सांय 6 बजकर 37 मिनट से रात्रि 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। नवीन व्यवसाय शुरू करने के लिए सुबह 09 बजकर 05 मिनट से सांय 04: 15 मिनट तक रहेगा।

राशियों के मुताबिक करें खरीद्दारी

  • मेष-इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए आप कोई भी इलेक्ट्रानिक समान धनतेरस पर खरीद सकते है। इस राशि के लोग भूमि व भवन में भी निवेश कर सकते है।
  • वृष-इसका राशि स्वामी शुक्र है, अतः आप लोग हाटकेश, बर्तन या खाना बनाने वाले आधुनिक सामान खरीदे तो अच्छा रहेगा।
  • मिथुन-इस राशि वाले जातक पर्स, बैग, ट्राली बैग या यात्रा में यूज आने वाले समनों की खरीद्दारी करें।
  • कर्क-कर्क का स्वामी चन्द्र ग्रह है, इसलिए आप सभी लोग चॉदी की ज्वैलरी या कोई चॉदी से बना समान खरीद लें। आर्थिक स्थिति अच्छी न हो तो एक चॉदी का चौकोर टुकड़ा ही खरीद सकते है।
  • सिंह-सूर्य सोने का कारक होता है, इसलिए इस राशि के लोग सोने से बनी किसी भी वस्तु को खरीद सकते है। जिन लोगोें को आर्थिक स्थिति खराब है वे लोग पीतल की बनी हुई वस्तु की खरीद्दारी कर सकते है।

आगे की बात तस्वीरों में...

कन्या

कन्या

इस राशि की स्त्रियां कान में पहने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष वर्ग अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते है।

तुला

तुला

शुक्र की दूसरी राशि तुला है। अतः व्यापरी वर्ग तौलने वाला तराजू खरीदे और अन्य लोग बिस्तर पर यूज करने वाली कोई वस्तु जैसे बेडसीट आदि, बच्चों के कपड़े या बच्चों के खिलौने खरीद सकते है।

वृश्चिक

वृश्चिक

इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटाप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तॉबे का बर्तन खरीद सकते है।

धनु

धनु

इस राशि वाले लोग सोने या पीतल की धातु से बनी वस्तु या घर को डेकोरेट करने वाला कोई सामान खरीदें।

मकर

मकर

लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वालें लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

कुम्भ

कुम्भ

इस राशि का स्वामी शनि है और शनि काल का प्रतीक है। इसलिए हाथ घड़ी, दीवार घड़ी आदि खरीदना अच्छा रहेगा। बर्तन खरीदने के इच्छुक लोग तवा, कढ़ाई आदि या फिर काली या नीले रंगो वाली वस्तुये खरीद सकते है।

मीन

मीन

इस राशि का स्वामी सोने व कपड़े का कारक होता है। अतः आप लोग सोने से बनी हुयी कोई वस्तु या फिर पहनने वाला कोई कपड़ा खरीद सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+