जानिए साल 2016 अरविंद केजरीवाल के लिये ऑड रहेगा या ईवन?
दिल्ली जैसे आधे-अधूरे राज्य के शक्तिहीन मुख्यमन्त्री केन्द्र सरकार से आये दिन टकराव मोल लिए रहते हैं। इसके कारण केजरीवाल न सिर्फ कभी दुश्मन नम्बर वन रही कांग्रेस के मित्र बनते जा रहे हैं, बल्कि मोदी और बीजेपी के विरूद्ध गोलबंदी का प्रमुख आकर्षण बनकर उभर रहे हैं। केजरीवाल के लिए पिछले वर्ष के अन्तिम भाग को छोड़ दिया जाये तो शेष वर्ष ठीक ही रहा। चलिए देखते है कि साल 2016 में अरविन्द केजरीवाल के सितारे क्या कहते हैं?
आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल का जन्म अगस्त 16 सन् 1968 को रात्रि 11:46 बजे हुआ था। उस समय धरती पर वृष लग्न उदित हो रही थी। वृष एक स्थिर राशि है, जिस वजह से आपके स्वभाव में स्थिरता एंव अधिकार की भावना विद्यमान है। आप स्वभाव से हठी व दृढ़ निश्चयी होंगे। आप गंभीर, विचारशील एंव सामाजिक जीवन में दिखावट पर अधिक जोर देंगे।
चलिये स्लाइडर में पढ़ते हैं, कि केजरीवाल के सितारे साल 2016 में किस ओर इशारा कर रहे हैं-

1-15 जनवरी से 13 फरवरी के बीच
इस वक्त सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। जो केजरीवाल की कुण्डली में भाग्य भाव में भ्रमण करेगा। इस समय आपकों विदेशों से लाभ मिल सकता है। भाग्य पक्ष आपका साथ देगा जिससे आप हर मामलें बेदाग साबित होंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी व आपके कार्यो की सराहना होगी।

2-13 फरवरी से 15 मार्च के बीच
इस वक्त सूर्य कुम्भ राशि भ्रमण करेगा। जो आपकी पत्री में दश भाव में गोचर करेगा जिससे मानसिक बल में वृद्धि होगी एंव आपके कार्य शैली में बदलाव आयेगा। प्रशासनिक सुधार पर आप विशेष फोकस करेंगे। शिक्षा में बदलाव के लिए कुछ ठोस कानून पारित हो सकते है।

3-15 मार्च से 14 अप्रैल के बीच
तब सूर्य मीन राशि में रहेगा। आपकी कुण्डली में सूर्य लाभ भाव में रहने से आपके नयें राजनैतिक मित्र बनेंगे। आप किसी बड़े राजनैतिक गठबंधन से जुड़ेंगे। ऐसे समय में सन्तुलन और नियन्त्रण स्थापित करना आवश्यक है वरना षड़यन्त्र का शिकार भी हो सकते है।

4-14 अप्रैल से 15 मई के बीच
सूर्य मेष राशि में भ्रमण करेगा। सूर्य आपके 12वें भाव में गोचर करेगा यानि शनि व सूर्य एक साथ रहेंगे। परियोजनाओं में वित्तीये दिक्कतें आयेंगे। आपके अपने विधायक पार्टी की छवि खराब कर सकते है। स्थितियों को नियन्त्रण करने में मानसिक उलझने बनी रहेंगे। प्रशासन से टकराव भी उत्पन्न हो सकता है।

5-15 मई से 15 जून के बीच
सूर्य वृष राशि में गोचर करेगा। आपकी पत्री में सूर्य लग्न भाव में रहेगा। इस समय मंत्रिमण्डल में फेरबदल के संकेत नजर आ रहें है। कुछ ऐसे निर्णय जो बाद में वापस लेने पड़ सकते है।

6-15 जून से 17 जुलाई के बीच
सूर्य मिथुन में सूर्य भ्रमण करेगा। सूर्य दूसरे भाव में रहेगा जिससे वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बेवजह विवाद से घिर जायेंगे। विपक्षी पार्टियों आपके घरेलू मुद्दों को उछाल कर आपको उलझन में डाल सकती है।

7-17 जुलाई से 17 अगस्त के बीच
सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा। कर्क जलीय राशि है। प्रशासनिक क्षमता क्षीण होगी जिससे संचार, यातायात, जल, रेलवे आदि में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

8-17 अगस्त से 17 सितम्बर के बीच
सूर्य अपनी राशि सिंह में भ्रमण करेगा। इस समय सूर्य आपके चैथे भाव में रहेगा जिससे केन्द्र सरकार से टकराव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य से सम्बधित दिक्कतें जैसे फेफड़े या ह्रदय रोग होने की आशंका नजर आ रही है।

9-17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच
सूर्य कन्या राशि में रहेगा। पंचम भाव का सूर्य आपको मानसिक ऊर्जा प्रदान करेगा। पार्टी में ही आपसी विवाद छिड़ सकता है, जिसे सुलझाने के लिए आपको ही मशक्कत करनी पड़ेगी।

10-17 नवम्बर से 15 जनवरी के बीच
सूर्य तुला व वृश्चिक में रहेगा। राजनैतिक क्षमता में गिरावट आयेगी। विरोधी हावी होंगे हो सकते है। अपराध, आतंकवाद, हिंसा व बलात्कार जैसी घटना दिल्ली को दहला सकती है। आपकी प्रशासन पर कमजोर पकड़ के कारण चैतरफा आप पर राजनैतिक हमले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications