जानिए शुक्र के परिवर्तन से राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
लखनऊ। सौन्दर्य और आकर्षण का प्रतीक शुक्र ग्रह 13 सितम्बर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। जो 7 नवम्बर तक वृश्चिक राशि में ही गोचर करता है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल अग्नि प्रधान ग्रह है तथा शुक्र जल तत्व वाला है एंव लक्ष्मी कारक है।
शुक्र की शुभता होने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होगी और शुक्र की अशुभता के कारण लक्ष्मी जी नाराज भी हो सकती है।
माइकल जैक्सन की बहन 50 साल की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट, कैसे?
आईये जानते है शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों पर मॉ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
- मेष-वृश्चिक राशि का शुक्र आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। कुछ लोगों को पारिवारिक समस्यायें घेरे रह सकती है। जीवन साथी से आपसे मतभेद के कारण झगड़ा हो सकता है।
- वृष-इस राशि में शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेगा जिससे कुछ लोगों के विवाह के रिश्ते पक्के हो सकते है। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है।
- मिथुन-वृश्चिक राशि का शुक्र आपके छठें भाव में भ्रमण करेगा। शत्रुओं का शमन होगा एंव स्वास्थ्य धीमे-धीमे उत्तम होता नजर आयेगा।
- कर्क-इस राशि के पॉचवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। कुछ लोग किसी के प्रति आकर्षित होकर उससे प्यार की पीगें बढ़ाने की जुगत में रहेंगे। पॉ
- सिंह-वृश्चिक राशि का शुक्र आपके चौथे भाव में भ्रमण करेगा। लक्ष्मी जी की कृपा पूरे परिवार पर रहेगी।
आखिर भारतीय इतना सोना क्यों खरीदते हैं?
आगे की बात तस्वीरों में...

कन्या
इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र गोचर करेगा। आप-अपनी वाणी के प्रभाव के कारण लोगों के चहेते बन सकते है। कुछ लोगों को परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे उनकी इच्छायें पूर्ण होगी। अपने प्रयासों से विदेश की यात्रा भी आप कर सकते है। आपके प्रयासों से लक्ष्मी जी प्रसन्न होगी।

तुला
वृश्चिक का शुक्र आपके दूसरे भाव में भ्रमण करेगा। लग्नेश के दूसरे भाव में रहने से कुछ लोगों के माता-पिता बनने के योग नजर आ रहें है। परिवार में मॉगलिक उत्सव भी हो सकता है। कुछ लोग अपनी ख्वाहिसें पूरी करने के लिए अधिक व्यय करेंगे जिससे बजट गड़बड़ा सकता है।

वृश्चिक
सातवें व 12वें भाव का मालिक होकर शुक्र लग्न में रहेगा जिसकी सप्तम दृष्टि सातवें भाव पर पड़ेगी। जीवन साथी से तीकी-मीठी, नोंक-झोंक बनी रहेगी। कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। बहुत सारे लोगों को नींद न आने की शिकायत बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु
वृश्चिक राशि का शुक्र आपके 12वें भाव रहेगा। बारहवें भाव का शुक्र भौतिक इच्छाओं की पूर्ति कराता है। लग्जीरियस चीजों की खरीद्दारी हो सकती है। कुछ लोग आभूषण की खरीद्दारी पर अधिक व्यय करेंगे। प्यार के मामलें मिला-जुला फल मिलेगा।

मकर
इस राशि में शुक्र 11वें भाव में गोचर करेगा। जिसके फलस्वरूप कुछ लोगों को लाभ ही लाभ मिलेगा। लाभ भाव का शुक्र कुछ लोगों का लव अफेर शुरू करा सकता है। कपड़ो व गहनों की खरीद्दारी भी होने की उम्मीद है। समय रहते चीजों को पूरा करने की कोशिश करें। कुछ लोगों के जीवन में लक्ष्मी जी का आगमन होगा।

कुम्भ
आपके कर्म क्षेत्र में वृश्चिक का शुक्र गोचर कर रहा है। कुछ लोगों के जीवन में मॉ लक्ष्मी सुख-समृद्धि लेकर आयेगी। करियर व व्यवसाय में परिश्रम करने से प्रगति की सम्भावना बढ़ेगी। कुछ लोगों को पिता के सहयोग से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। लक्ष्मी जी आपके कार्यो से खुश होकर आशीर्वाद देगी।

मीन
इस राशि में वृश्चिक का शुक्र आपके भाग्य भाव में भ्रमण कर रहा है। शोधरत छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा एंव जो कुछ छात्र पीचडी में प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी तथा इस समय निवेश किया गया धन आगे लाभकारी साबित होगा। अन्य स्रोतों से भी आय होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications