वास्तु टिप्स अपनाकर तनाव को दूर भगाये और जीवन खुशहाल बनाये
नई दिल्ली। अगर आजकल आप बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं, चाहे वो ऑफिस की वजह से है या फिर घर की वजह से तो परेशान मतो होईये, क्योंकि अब हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने स्ट्रेस को दूर भगा सकते हैं और अपना जीवन खुशहाल कर सकते हैं।
तो तनाव को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय कीजिये..
1. अपने घर के मेनडोर पर कोई पवित्र चिह्न जैसे स्वास्तिक, ऊं, तोलन, गणेश-लक्ष्मी, हनुमान जी की मूर्ति टांगे।
2. घर के मेन डोर पर ऐसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए जो आपके शरीर को टच करती हो।
3. हो सके तो घर के मुख्य द्वार पर नीबू-मिर्च बांध दे।
4. घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में, उत्तर दिशा में या पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए।
5. भूलकर भी घर का मेन डोर साउथ यानी दक्षिण दिशा की ओर ना रखें।
6. घर के मेन डोर पर सोमवार को रूद्दाक्ष की माला टांग दे।
7. हमेशा अपने पलंग के सिरहाने लाल रंग का वस्त्र रखें।
8. कभी भी घर में पूरा अंधेरा ना रखें।
9. शाम के वक्त कभी भी घर में झाड़ू ना लगायें और अगर लगायें तो कूड़ा घर के बाहर ना फेंके।
10. हमेशा अपने वर्किंग टेबल के पास भरा हुआ पानी का जग या गिलास रखें।













Click it and Unblock the Notifications