Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Horoscope: 2016 में अकेला महसूस करेंगे वृष राशि वाले

प्रेम और सम्‍बंध: वृषभ राशि के लिए साल की शुरूआत काफी रोमेंटिक दिख रही है क्‍योंकि शुक्र, सही स्थिति पर है जिससे प्रेम और सम्‍बंधों को बढ़ावा मिलेगा। लम्‍बे समय से किसी रिश्‍ते में प्रतिबद्ध वयस्‍कों को कभी-कभार उदासीन लग सकता है और वो अकेला महसूस कर सकते हैं, अगर उन्‍हें अपने पार्टनर की ओर सही प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। [सभी राशियों का Love Horoscope]

Taurus Love Horoscope 2016 in hindi, Pyar ka Rashifal

आपका तर्कसंगत होना ही आपको बेकार के रिश्‍ते में पड़ने से बचा लेता है और आपको व्‍यावहारिक होने के नाते आपके आसपास के लोगों को परेशान करने से बचा लेता है। जो लोग अभी तक किसी रिश्‍ते में नहीं बंधे हैं वो जल्‍द ही किसी के साथ कमीटेड हो जाएंगे और शादी-शुदा लोगों का अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। वृषभ राशि में मंगल की स्थिति, सम्‍बंधों में सुधार दर्शाती है, साथ ही आप सम्‍बंधों में आने वाली समस्‍या को अच्‍छे से हैंडल कर लेंगे।

बेडरूम लाइफ में रस नहीं

आपके ग्रहों की स्थिति, अंतरंगता को नहीं दर्शा रही है, जो कि सही नहीं है। किसी कारणवश, आपको बिस्‍तर पर सुख कम मिलेगा। आपके पार्टनर को परिवार बढ़ाने में कोई इच्‍छा नहीं है। आपको अपने जीवन पर आने वाली बाधाओं पर काबू करना होगा।

प्‍यार के मामले में आपके ग्रह अचछी स्थिति में हैं। हालांकि, हानि पहुंचाने वाले ग्रह, शनि और राहु पाचंवे स्‍थान पर बैठे हुए हैं और प्‍यार व अंतरंग सम्‍बंधों पर प्रभाव डालेंगे, लेकिन अगर आप दृढ़ हैं तो ज्‍यादा प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पढ़ें- अगर आपके पार्टनर की राशि वृषभ है तो क्या करें?

मई के महीने में आपके लव लाइफ में नई किरण पड़ेगी, जिसके चलते पार्टनर के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और करीबियां बढ़ेंगी। हां आपको ईमानदार रहने की जरूरत है। बेईमानी पर टिका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। अक्टूबर के महीने में आपका दिल किसी दूसरे पर आ सकता है। भले ही आप उसकी एंट्री अपनी लाइफ में नहीं होने देंगे, लेकिन आपका मन उसी के बारे में बार-बार सोचेगा। इसलिये अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाये रखने के लिये एक्स्ट्रा लव से बचें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+