जून में होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर

[प. अनुज कुमार शुक्ल] ब्रहमांड का राजा सूर्य 15 जून दिन सोमवार को सांय 05:10 मि0 पर शुक्र की राशि वृष से निकलकर अपनी मित्र राशि मिथुन में गोचर करना प्रारम्भ करेगा। सूर्य 16 जुलाई तक मिथुन राशि में ही भ्रमण करता रहेगा। इसके प्रभाव से कई ग्रह पर राश‍ियों के प्रभाव में परिवर्तन होगा और जाहिर है उसका असर सभी बारह राश‍ियों पर पड़ेगा।

भारत देश पर असर

सप्तम का सूर्य भारत देश पर ऊर्जा प्रवाहित करेगा, जिस वजह से कई नकारात्मक शक्त‍ियां देश में गड़बड़ी फैलाने की कोश‍िशें करेंगी। आर्थ‍िक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, साथ ही कई बड़े देशों के बीच भारत तारीफ का पात्र बनेगा।

मिथुन राशि का स्वामी बुध है। सूर्य और बुध में आपस में मित्रता का भाव रखते है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से देश के युवाओं को लाभ होगा। वहीं बारिश अच्छी होगी, जिससे खास कर किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मेष: पराक्रम व साहस में वृद्धि

आपके तृतीय भाव में मिथुन का सूर्य गोचर करेगा। आपके पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। कार्य करने की क्षमता में इजाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर इस राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।

वृष: वाहन या मकान पर खर्च होगा

मिथुन का सूर्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करायेगा। वाणी में सौम्यता बनायें बनायें रखने की आवश्यकता है। वरना अपनों से टकराहट हो सकती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। कुछ लोगों को वाहन या मकान पर व्यय हो सकता है।

मिथुन: मित्रों से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे

लग्न का सूर्य दाम्प्त्य जीवन में टकराहट पैदा कर सकता है। मानसिक शान्ति के लिए आत्म-चिन्तन करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे एंव जिन लोगों का साक्षात्कार है, उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है। कुछ लोगों को गर्मी के कारण सिर दर्द हो सकता है।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आयेंगी परेशानियां

12वें भाव का सूर्य आपके खर्चो में वृद्धि करायेगा। कुछ लोगों को गर्मी के कारण आंखों से सम्बन्धित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। नींद में कमी के कारण आप-अपना कार्य बेहतर ढंग से नहीं कर पायेगे जिससे आफिस में आप पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है।

सिंह: धन का आगमन होगा

11वें भाव का सूर्य आपको लाभ ही लाभ करायेगा। मित्रों के सहयोग से किसी कार्य में फायदा होगा। कुछ लोगों के अपने भाईयों से अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। कुछ लोग जलते रहेंगे किन्तु आपका बाल-बांका भी नहीं कर पायेंगे। धन का आगमन होगा।

कन्या: नये अवसर प्राप्त होंगे

10वें भाव का सूर्य कुछ लोगों की पद, प्रतिष्ठा में वुद्धि करायेगा। सम्बन्धों में सक्रियता के कारण लाभ मिलेगा। छात्रों को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थितियों में पहले की अपेक्षा मजबूती आयेगी। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी।

तुला: सफलता का प्रतिशत अध‍िक होगा

आपके भाग्य भाव में मिथुन का सूर्य गोचर करेगा। आप इस समय जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता का प्रतिशत अधिक होगा। विदेश यात्रा जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यो में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक: समस्याएं बढ़ेंगी

अष्टम भाव का सूर्य आपकी समस्याओं में वृद्धि करायेगा। पाइल्स रोगियों को खासकर अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा रोग में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी वर्ग को इस समय सावधान रहने की जरूरत है वरना घर वालों की वक्र दृष्टि पड़ सकती है।

धनु: नकारात्मक ऊर्जा हावी होगी

आपके सप्तम भाव पर मिथुन का सूर्य गोचर करेगा। सप्तम का सूर्य आपको उर्जा से लबरेज रखेगा किन्तु कभी-कभी अचानक नकारात्मक उर्जा हावी हो जाने से आपके व्यक्तित्व को धूमिल कर देगी। कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।

मकर: गुप्त रहस्यों से पर्दा उठेगा

छठें भाव का सूर्य कुछ लोगों के करियर में प्रगति करायेगा। जो लोग काफी दिनों से किसी रोग से ग्रस्त है, उन्हे राहत मिलेगी। मामा पक्ष से अच्छे रिश्ते बनेंगे जिनका आगे लाभ मिलेगा। कुछ लोगों के गुप्त रहस्यों से पर्दा भी उठ सकता है।

कुम्भ: फितूर की बातें आयेंगी

आपके पंचम भाव में मिथुन का सूर्य भ्रमण करेगा। किसी कारणवश दिमागी फितूर बना रहेगा। इस समय सकारात्मक सोंचना ही आपकी समस्याओं का समाधान है। आप बेवजह दूसरों की तुलना अपने-आप से कर रहें है। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव वाली स्थितियाॅ बनी रहेंगी।

मीन: रोग लग सकता है

चतुर्थ भाव का सूर्य आपको सामान्य फल ही दे पायेगा। माता पक्ष से अच्छे रिश्ते बनायें रखने से लाभ होगा। कुछ लोगों को लग्जीरियस चीजें खरीद्ने का अवसर प्राप्त होगा। गर्मी से बचाव करें अन्यथा रोग के चपेट में आ सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+