20 मार्च को सूर्य ग्रहण, जानिए राशियों पर प्रभाव
[पं. अनुज के शुक्ल] वर्ष का पहला खग्रास सूर्य ग्रहण 20 मार्च दिन शुक्रवार को अपरान्ह 1:11 बजे से सांय 5:20 बजे तक पड़ेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घण्टे 20 मिनट होगी। इस खगोलीय घटना को यूरोप, अफ्रीका, ग्रीन लैंड, आइस लैंड व अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत में इस ग्रहण का प्रभाव तो नहीं है लेकिन धार्मिक महात्व जरूर है।
- ग्रहण का स्पर्श- अपरान्ह 1:11 बजे।
- ग्रहण का प्रारम्भ- अपरान्ह 02:39 बजे।
- ग्रहण का मध्य- अपरान्ह 3:15 बजे।
- ग्रहण का समाप्त- अपरान्ह 3: 51 बजे।
- ग्रहण का मोक्ष- सांय 5:20 बजे।
गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान
ग्रहण के दौरान खास ध्यान गर्भवती महिलाओं को रखना होगा। क्योंकि इसका प्रभाव होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। अगर आप गर्भवती हैं तो ग्रहण के वक्त ईश्वर का ध्यान करें। तेज़ धार वाली वुस्तुओं से दूर रहें। [2015 में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण]
स्लाइडर में पढ़ें सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
अब हम आपको बतायेंगे कि इस ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर कैसे पड़ेगा। किस राशि के लोगों के जीवन में समृद्धि आयेगी और किसके सामने परेशानियां।

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार
आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार होगा। कुछ लोगों को अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। उर्जा की वृद्धि होगी जिससे कार्य में मन लगेगा।

वृष- समय अच्छा रहेगा
इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के कार्य की प्रशंसा की जायेगी।

मिथुन- समय ठीक नहीं
इस राशि के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। कुछ लोगों को बैठे-बिठाये कोई समस्या घेर सकती है। जीवन साथी से किसी कारणवश तकरार हो सकती है।

कर्क- कोई शुभ समाचार मिलेगा
कर्क- कोई शुभ समाचार की प्राप्ति से मन में उल्लास आयेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर-गृहस्थी में खर्चे बढ़ेगे किन्तु आपसी तालमेल अच्छा होने से सुख बना रहेगा।

सिंह- समस्याओं का हल निकलेगा
सिंह- कुछ लोगों की पुरानी समस्याओं का हल निकलेगा। आॅफिस के लोग आपके फेवर में रहेगे जिससे आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।

कन्या- खत्म होगी अनबन
परिवार में चली आ रही अनबन से आप निजात पायेंगे। अच्छे तालमेल से घर-गुहस्थी अच्छी चलेगी। सन्तान की ओर कोई सुखद समाचार मिलेगा।

तुला- दुर्घटना होने के संकेत
इस समय वाहन आदि की गति में नियन्त्रण रखना होगा अन्यथा कुछ लोगों को दुर्घटना होने के संकेत नजर आ रहें। मित्रों से अनबन होने की आशंका अन्यथा वाणी पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक- धन की प्राप्ति होगी
कुछ लोगों को धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। अच्छे लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

धनु- बॉस खुश होंगे
कुछ लोगों की पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्राइवेट जाॅब वाले लोग अपने बाॅस से शाबासी पायेंगे। वाणी में सौम्यता के कारण लोगों के आप चहेते बन सकते है।

मकर- नये काम बनेंगे
मकर- रूके हुये धन की प्राप्ति होगी। बिगड़े कार्य बनने से मन प्रसन्न होगा। राय-मशविरा लेकर ही नयें कार्य की योजना बनाना हितकर रहेगा।

कुंभ- बाधाएं आ सकती हैं
आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। इसलिए फिजूल खर्चो पर नियन्त्रण करना होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने में बाधायें आयेंगी।

मीन- शारीरिक कष्ट हो सकता है
कुछ लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों की वजह शरीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। मनचाहे कार्य न होने से मन दृःखी हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतना अपरिहार्य है।












Click it and Unblock the Notifications