17 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिए अपनी राशि पर प्रभाव
[पं. अनुज के शुक्ल] अक्षय उर्जा का भण्डार सूर्य 17 जुलाई को सुबह 4:01 बजे पर अपने मित्र की राशि मिथुन से निकलकर चन्द्र की राशि कर्क में गोचर करना प्रारम्भ करेगा। सूर्य के कर्क राशि में भ्रमण करने से पुरूषोत्तम मास यानि अधिक मास की समाप्ति भी हो रही है। सूर्य के राशि परिवर्तन से पृथ्वी पर अनेको प्रकार के शुभ व अशुभ फल प्रतीत होंगे।
सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

सूर्य का राशि परिवर्तन
आप यहां आगे की स्लाइड में सभी राशियों पर सूर्य के इस परिवर्तन के कारण होने वाले प्रभावों को पढ़ सकते हैं।

मेष- मां के स्वास्थ्य की चिंता
आपकी राशि में सूर्य पंचमेश होकर चैथे भाव में गोचर करेगा। कुछ लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ को लेकर मन चिन्तित रह सकता है। बनाई गई रणनीतियों के बेहतर परिणाम आयेंगे।

वृष- बेहतर परिणाम मिलेंगे
इस राशि वालों के लिए कर्क का सूर्य बेहतर परिणाम लेकर आयेगा। पराक्रम व साहस से किया श्रम सार्थक साबित होगा। धर्म व कर्म में रूचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा जाने के इच्छुक व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन- रुका हुआ धन मिलेगा
कर्क का सूर्य इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वाणी में सौम्यता बनायें रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कुछ लोगों को रुका हुआ धन मिल सकता है।

कर्क- टकराव हो सकता है
लग्न भाव में बैठा सूर्य जिसकी सप्तम दृष्टि सातवें भाव पर पड़ रही है। जिस वजह से जीवन साथी से टकराव हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने में बाधा आयेगी।

सिंह- मनोकामनाओं में बाधा
12वें भाव में बैठा सूर्य आपकी मनोकामनाओं में बाधा डालेगा। परिवार की गतिविधियों में आपकी सक्रिय भूमिका बनी रहेगी। वाणी में सौम्यता बनायें रखने की जरूरत है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतना होगा।

कन्या- रिश्ते मधुर होंगे
आपकी राशि में सूर्य द्वादशेश होकर लाभ भाव में बैठा है। लाभ भाव का सूर्य आपकी आमदनी में वृद्धि करायेगा। मित्रों के साथ मधुर रिश्तें बने रहेंगे। कार्य योजनाओं के शुभाराम्भ में किसी अपने की अहम भूमिका होगी।

तुला- पैसा आयेगा
दशम भाव का सूर्य कुछ लोगों के मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करायेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। घर-गृहस्थी में सुखद वातावरण बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक- नये कार्यों की शुरुआत
भाग्य भाव का सूर्य कुछ लोगों को धार्मिक यात्रायें करायेगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों की मुराद पूरी होगी। जिन लोगों की पिता से अनबन चल रही है, उसमें कमी आयेगी। नयें कार्यों में भाग्य साथ देगा।

धनु- तनाव होगा
अष्टम भाव सूर्य ससुराल पक्ष से तनाव उत्पन्न कर सकता है। गुप्त विद्याओं के प्रति मन आकर्षित होगा। कुछ लोगों को का मन किसी अनहोनी के भय से आतंकित रहेगा। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मकर- अनायास खर्च बढ़ेगा
सप्तम भाव का सूर्य कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन करा सकता है। जीवन के प्रति आशावदी बने रहने से घरेलू रिश्ते अच्छे निभेंगे। भौतिक वस्तुओं के क्रय में धन का व्यय अधिक हो सकता है। मानसिक उर्जा में कमी आयेगी।

कुम्भ- रोग लग सकता है
षष्ठम भाव का सूर्य आपके विरोधियों का दमन करेगा। नौकरी वाले जातको को लाभ मिलेगा। कर्ज या लोन के लिए किये गये प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। बदलते मौसम के प्रभाव से बचना होगा वरना रोग की चपेट में आ सकते है।

मीन- नकारात्मक विचार आयेंगे
पंचम भाव का सूर्य छात्रों को विद्या अध्ययन में अरूचि पैदा करेगा। कुछ लोगों को पाचन से दिक्कत बनी रह सकती है। शतु्रओं के षडयन्त्र से आपका मन उद्वेलित रहेगा। मन पर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications