13 सितम्बर को सूर्य ग्रहण, जानिए राशियों पर प्रभाव
[पं. अनुज के शुक्ल] वर्ष का दूसरा खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 13 सितम्बर दिन रविवार को सुबह 10:10 बजे से अपरान्ह 02:36 बजे तक पड़ेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट होगी। इस खगोलीय घटना को दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप, दक्षिणी हिन्द महासागर, दक्षिणी-पूर्वी हिन्द महासागर एंव अण्टार्कटिका के पूर्वी क्षेत्र में में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यहाॅ पर इसका धार्मिक महात्म्य और सूतक काल पर विचार नहीं किया जायेगा।
यह ग्रहण सिंह राशि के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है। भचक्र पर सिंह राशिस्थ 26 अंश 5 कला या राशिमंडल में 146.83333 अंश पर स्थित बिन्दु आगामी पांच मास तक सजीव व सक्रिय हो जायेगा। उक्त बिन्दु से जब भी कोई अन्य ग्रह योग करेंगे तब वह शुभ-अशुभ फल प्रदान करेंगे।
पढ़ें- जानिए 2015 में कब कब पड़ेंगे सूर्य एवं चंद्र ग्रहण
- ग्रहण का स्पर्श- सुबह 10:12 बजे।
- ग्रहण का मध्य- मध्यान्ह 12:24 बजे।
- ग्रहण का मोक्ष- अपरान्ह 02:36 बजे।
राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव-

राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव
सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इसका उत्तर आगे स्लाइडर में मिलेगा।

मेष
कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धन्धे में अड़चने आयेंगी परन्तु आपके विवके से पुनः गाड़ी पटरी पर आ जायेगी।

वृष
कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कते हो सकती है। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।

मिथुन
कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोंच-विचार कर लिए गये निर्णय ही लाभप्रद ही होंगे।

कर्क
नयें कार्यो में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चो की वृद्धि होगी।

सिंह
कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या
व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियाॅ सामान्य बनी रहेगी।

तुला
तुला समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नयें कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहना ही होशयारी हैै।

वृश्चिक
सोंच-समझकर ही कहीं पैसा लगायें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है। वाहन की गति में नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत है।

धनु
घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका करने से स्वंय का म नही परेशान होगा।

मकर
कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

कुम्भ
जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।

मीन
कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है। अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications