सेमीफाइनल मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पर क्या बोले ज्योतिष?
[पं. अनुज के शुक्ल] क्रिकेट विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। यह मैच करोड़ों भारतीय फैंस के लिए बेहद खास होगा। टीम इण्डिया के सामने होगी विश्वकप इतिहास की सबसे सफल टीम और इस बार की मेजबान ऑस्ट्रेलिया होगी। दोनों टीमें इस समय अपने बेहतरीन लय में है। 26 मार्च को होने वाले इस कड़े मुकाबले में दोनों का एक ही लक्ष्य होगा। विश्वकप 2015 के फाइनल में जगह बनाना।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के नक्षत्र
26 मार्च 2015 को सिडनी में लोकल टाइम के अनुसार अपरान्ह 2:30 बजे पर मैच प्रारम्भ होगा। उस समय क्षितिज पर मिथुन लग्न उदित हो रही होगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल जॉन क्लार्क की नाम राशि सिंह लग्न है। जो खेल के समय की कुण्डली में तीसरे स्थान में है। सिंह का स्वामी सूर्य दशम स्थान में केतु के साथ बैठा है। सूर्य की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है।
कप्तान माइकल जॉन क्लार्क का जन्म 02 अप्रैल सन् 1981 को हुआ था। आपका मूलांक 02 एंव भाग्यांक 06 अंक है। ये दोनों अंक 26 मार्च में आ रहें है किन्तु 26 को जोड़ने पर अंक 8 आयेगा। जो शनि का नम्बर है। आपके मूलांक 02 का मालिक चन्द्र है। इन दोनों ग्रहों में आपसी सामंजस्य नहीं है। अतः ग्रहों एंव अंको की चाल के आधार पर कहा जा सकता है कि आस्टेªलिया दमदार पारी तो खेलेगी किन्तु फाइनल में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।
भारत के कप्तान के नक्षत्र
भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चन्द्र राशि कन्या है, जो तात्कालिक कुण्डली में चैथे स्थान में है। कन्या का स्वामी बुध भाग्य भाव में बैठा जिसकी दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ रही है। तीसरा भाव पराक्रम व साहस का होता है। धोनी अपने पराक्रम व साहस के बल पर बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।
26 मार्च को अपरान्ह 2:11 बजे तक चन्द्र वृष राशि में गोचर करेगा तत्पश्चात चन्द्र मिथुन राशि में भ्रमण करना शुरू कर देगा। वृष और मिथुन का चन्द्रमा आपके नवम व दशम भाव में गोचर करेगा। चन्द्र की यह स्थिति सफलता के संकेत दे रही है। 26 को जोड़ने पर अंक 08 आयेगा। अंक 08 शनि का नम्बर है। धोनी की कुण्डली में शनि प्रथम भाव में बैठा है, जो धोनी के लिए काफी शुभ रहेगा।
भविष्यवाणी
इस कड़े मुकाबले में धोनी टीम के आश्विन धड़ाधड़ विकेट गिराने में कामयाब होंगे। मोहित शर्मा और शमी भी बेहतर रिजल्ट देंगे। विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। भुवनेश्वर कुमार भी कुछ कमाल कर सकते हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर से धमाल मचा सकते हैं। धोनी भी अपनी रणनीति का धमाल मचाकर कंगारूओं को चारों खाने चित करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications