धनु: बेहतरीन लव लाइफ की ओर ले जायेगा साल 2016
प्रेम और सम्बंध: पहले शुरूआती 6 महीनों में आपका अपने विपरीत लिंग के साथ सम्बंध बहुत सुखदमयी रहेगा। लेकिन भौतिक या शारीरिक सुख और मज़े उठाने के चक्कर में किसी ऐसे को डेट करना शुरू न करें, कि आप किसी लफड़े में फंस जाएं, क्योंकि आपकी राशि में मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है। इस दौरान आप किसी गंभीर संकट में भी फंस सकते हैं। सितम्बर के बाद से स्थितियां आपके अनुकूल होगी और आप किसी सही व्यक्ति के साथ सम्बंध स्थापित करेंगे। [सभी राशियों का Love Horoscope]

अपने रिश्ते को फलने-फूलने के लिए अपने पार्टनर को समय दें, उन्हें समझने का प्रयास करें और पर्याप्त समय दें कि वो आपको समझ सकें। आपस में तालमेल बनाएं रखें। आपकी राशि में वृहस्पति ग्रह, मुख्य है जो आपके जीवन में मजबूती लाता है। ये ग्रह आपको आदर्श सम्बंध में बंधने के लिए बाध्य करता है। 8 जनवरी के बाद से आपकी राशि में वृहस्पति की स्थिति, प्रतिगामी हो जाएगी, जो 10 मई तक इसी प्रकार रहेगी। इस दौरान, किसी नए शख्स को जीवन में लाने का प्रयास कम ही करें।
पढ़ें- क्या आपके लाइफ पार्टनर की राशि धनु है?
इस वर्ष, आपके व्यवसायिक क्षेत्र और वैवाहिक जीवन के बीच सांमजस्य में हलचल होगी। इससे बचने के लिए आप अपने परिवार को पूरा समय दें और अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहें। अप्रैल की शुरूआत और मध्य जून के बीच में मंगल की दशा, आपकी शादी के नजरिए से थोड़ी नाज़ुक स्थिति उत्पन्न करती है, जिसके आपको संभालकर हैंडल करना होगा। वर्ष के अंत में ग्रहों की स्थिति सुखद वैवाहिक जीवन की ओर इंगित करती है।












Click it and Unblock the Notifications