ज्योतिष से सवाल- मेरे पति का बिजनेस होगा या जॉब?

1- नाम- मोनिका खन्ना
जन्म तिथि- 28 अगस्त 1984
जन्म समय- सुबह 5:17 मिनट
जन्म स्थान- बाम्बे।

सवाल- मेरे पति का बिजनेस होगा या जॉब ?

जवाब- मोनिका जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। लग्न का स्वामी चन्द्रमा दूसरे भाव में बैठा है। कुण्डली में सप्तम भाव जीवन साथी का भाव होता है। सप्तम सें दशम भाव में तुला का शनि बैठा है। जिस कारण आपके पति पर शनि का विशेष प्रभाव रहेगा। सम्भवतः आपका होने वाला जीवन साथी बिजनेस करने वाला होगा।

उपाय- शिवाष्टक का पाठ करें।

2- नाम- राजीव
जन्म तिथि- 04 जुलाई सन् 1979
जन्म समय- अपरान्ह 3:05 मिनट
जन्म स्थान- मथुरा, यूपी।

सवाल- मेरी शादी के 4 वर्ष हो गया हूं, किन्तु अभी तक सन्तान की प्राप्ति से वंचित हॅू। कृपया कोई उपाय बताइये ?

जवाब- राजीव जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। लग्न का मालिक शुक्र भाग्य भाव में बैठा है। लग्न में तुला का चन्द्रमा बैठा है। आप न्याय प्रिय होंगे और न्याय में समानता का भाव लिये होंगे। आपमें हर बात को तर्क की कसौटी पर कसने की प्रबल भावना होगी। आपके पंचम भाव में केतु बैठा है, जिस पर राहु व शनि की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए आपको सन्तान प्राप्ति में बाधा आ रही है। आपको नवम्बर 2016 से मार्च 2017 के मध्य सन्तान की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय- आप साढ़े 11 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ किया करें।

3- नाम- दीपक
जन्म तिथि- 31 जुलाई 1987
जन्म समय- रात्रि 12:20 मिनट
जन्म स्थान- उदयपुर, राजस्थान।

सवाल- मेरी सरकारी नौकरी लगेगी या नहीं ?

जवाब- दीपक जी, आपका जन्म मेष लग्न में हुआ है। लग्न में मेष का गुरू बैठा है। आपका दिमाग स्थिर नहीं रहता है, एक काम को पूरा किये बिना ही आप दूसरे काम के बारे में सोचने लगते है। जिस लग्न के साथ आप काम शुरू करते है। यदि वही गति बनी रहे तो आप हर कार्य में सफलता प्राप्त कर लेंगे। आपकी कुण्डली में तीसरे भाव में मिथुन का बुध बैठा है। सूर्य आपकी कुण्डली में ठीक स्थिति में है। इसलिए आप प्रयास करेंगे तो सरकारी नौकरी अवश्य मिलेगी।

उपाय- आप 14 रत्ती की चन्द्रमणि चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अॅगुली में दिन सोमवार को शुद्ध करके धारण करें। पूर्णिमा का व्रत रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+