ज्योतिष से सवाल: मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी?
1- नाम- विकास चैहान
जन्म तिथि- 04 जुलाई सन् 1993
जन्म समय- रात्रि 9 बजे
जन्म स्थान- रेवाड़ी, हरियाणा।
सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?
जवाब- विकास जी, आपका जन्म मकर लग्न में मकर का स्वामी शनि वक्री होकर दूसरे भाव में अपनी सकारात्मक राशि कुम्भ बैठा है। नौकरी का कारक सूर्य अष्टमेश होकर छठें भाव में अच्छी स्थिति में बैठा है। अभी आपको थोड़ा और परिश्रम करना होगा तभी आपको सफलता मिलेगी। जून 2015 से अप्रैल 2016 के मध्य बीच आपको जाॅब मिलने की सम्भावना है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
2- नाम- दीपक
जन्म तिथि- 31 जुलाई सन् 1978
जन्म समय- मध्यान्ह 12:20 मिनट
जन्म स्थान- उदयपुर, राजस्थान।
सवाल- मेरी सरकारी जॉब लगेगी या नहीं ?
जवाब- दीपक जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। तुला का स्वामी 11वें भाव में बुध, शुक्र व शनि के साथ बैठा है। आपकी कुडली में दूसरे भाव का मालिक मंगल तीसरे भाव के स्वामी गुरू को अपनी चैथी दृष्टि से देख रहा है। यह स्थिति आपकी नौकरी में सहायक बनेगी और राज्य का कारक सूर्य भी आपकी कुण्डली में बलवान है। अतः आपको सरकारी मिलने की सम्भावना नजर आ रही है।
उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- राहुल
जन्म तिथि- 01 मई सन् 1988
जन्म समय-
जन्म स्थान-
सवाल- मैं अपना मकान बेचना चाहता हॅू लेकिन उसकी सही कीमत नहीं लगती है। जिस कारण मेरा मकान बिक नहीं पा रहा है। कृपया कोई उपाय बताये ?
जवाब- राहुल जी, आपने अपना जन्म समय नहीं लिखा है। अतः आपके सवाल का जवाब देना थोड़ा कठिन है। मकान का कारक ग्रह शुक्र होता है। शुक्र के पीडि़त होने पर मकान के बेचने सम्बन्धी दिक्कतें आती हे।
उपाय- आप आटे की लोई में थोड़ा सा पनीर मिलाकर नित्य 40 दिन तक किसी गाय को खिलायें। यह उपाय आप शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से शुरू करें। यह ध्यान रखना होगा कि नियम खंडित नहीं होना चाहिए।
4- नाम- राहुल लश्करी
जन्म तिथि- 11 मार्च सन् 1985
जन्म समय- सांय 4 बजकर 30 मिनट
जन्म स्थान- इन्दौर, मध्य प्रदेश।
सवाल- मैं अपने विवाह को लेकर बहुत चिन्तित हूं, मेरे विवाह का योग कब बना रहा है।
जवाब- राहुल जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में विवाह का कारक गुरू सप्तम भाव में नीच का होकर बैठा है। इसलिए आपके विवाह में बाधायें आ रही है। सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि पड़ने से भी विवाह में देरी होने के संकेत है। आपका विवाह दिसम्बर 2015 से जून 2016 के मध्य होने की उम्मीद है।
उपाय- केले के पेड़ की नियमित सेवा करें एंव साढ़े सात रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर दिन गुरूवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।













Click it and Unblock the Notifications