Love Horoscope: तुला राशि वालों की लाइफ में होगी नई एंट्री
प्रेम और सम्बंध: आप बेहद आकर्षक लगते हैं। आपकी बातें भी लोगों को बहुत अच्छी लगती हैं। हो सकता है आपके प्यार में कोई पड़ जाये और आपको प्रोपोज़ कर बैठे। ऐसे में आपको निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। 2016 में लाइफ में नई एंट्री की संभावना दिख रही है। गैरशादीशुदा लोगों के जीवन में ढेर सारे अवसर आयेंगे, जब वे दोराहे पर खड़े होंगे। वहीं शादीशुदा लोगों जीवन में एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर की आशंका दिखाई दे रही है। जिनका ब्रेकअप हुआ है वो भी निराश मत हों। [सभी राशियों का Love Horoscope]

आप इस वर्ष अप्रैल अंत तक अपने जीवन की नई शुरूआत करेंगे, अतीत से आपका पीछा छूट जाएगा। 25 मई से लेकर जुलाई अंत तक आपकी राशि में भावनात्मक जुड़ाव का योग है। यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण चरण होगा जिसमें आप अपने
रिश्ते को नया नाम देने के लिए प्रयास करेंगे। अपने रिश्ते को सुदृढ़ बनाएं रखने के लिए उचित रूप से बातचीत करें और संदेह व शक कतई न करें। रिश्तों में आएं संदेह के बादलों को दूर करने का प्रयास करें, इससे आपको आसानी रहेगी। यह एक सामान्य भविष्यवाणी है।
पढ़ें- क्या करें अगर आपके पार्टनर की राशि तुला है?
जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने के बारे में सोचें। 18 अप्रैल से जून अंत तक की अवधि में योग बन रहा है कि आप नवजीवन में प्रवेश करेंगे, क्योंकि मंगल ग्रह की स्थिति शादी के लिए अनुकूल है। वृश्चिक में मंगल की स्थिति के स्थानांतरण के कारण सम्बंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अपने जीवनसाथी को लेकर उदासीन न हों और उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। उन्हें क्वालिटी टाइम दें, एक-साथ बाहर जाएं, रोमेंटिक कैंडल लाइट डिनर करें और वीकेंड पर बाहर निकलें। एक-दूसरे को सलाह दें; न कि अपनी मर्जी थोपें। बचत और वित्त के मामले में बैठकर प्लान करें।












Click it and Unblock the Notifications