जानिए कैसे पता करें अपना Lucky Number?
अक्सर लोग समझ लेते हैं कि उनके जन्म का नंबर ही उनका लकी नंबर है। जन्मतिथि के आधार पर इंसान का मूलांक प्राप्त किया जाता है जिसके अनुसार व्यक्तित्व की पहचान होती है लेकिन लकी नंबर दूसरी चीज होती है। इसी कन्फ्यूजन को आज हम दूर करेंगे और अंकज्योतिष के आधार पर आपको बतायेंगे कि आप कैसे बड़ी आसानी से अपना लकी नंबर जानकर अपनी लाइफ को खूबसूरत बना सकते हैं।
अमीर बनना चाहते हैं तो मूलांक के अनुसार रखें पर्स
बस नीचे दिये गये निर्देशों को आप बड़े ध्यान से पढिये...
- मान लीजिये यदि किसी की डेट ऑफ बर्थ 17 अक्टूबर , 1984 है
- तो इसे आप अंकों मे लिखिए.. (17-10-1984)
- अब तीनों चीजों की गणना अलग से कीजिये।
- सबसे पहले तारीख: 17 यानी कि 1+7=8
- फिर महीना: 1+0=1
- फिर साल : 1984= 1+9+8+4=22=2+2=4
- अब सबको एक साथ कर लीजिये: 8-1-4
- अब सबको जोड़ लीजिये: 8+1+4=13 यानी कि 1+3=4
- इसका मतलब यह हुआ कि 17-10-1984 को जन्म लेने वाले इंसान का लकी नंबर 4 है।
इस प्रकार आप बड़ी आसानी से अपना लकी नंबर पता करते अपने भाग्य को बदल सकते हैं..
अब नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और 1 से 9 के भाग्यांक वालों के जानिए क्या है लकी और क्या अनलकी..

भाग्यांक 1
-शुभ: रविवार और गुरूवार, जनवरी, मार्च, मई, जुलाई और अक्टूबर, शुभ तारीखें - 1, 10, 19, 28
-अशुभ: सोमवार और शनिवार, फरवरी, नवंबर और अशुभ तारीखें- 2, 9, 11, 13

भाग्यांक 2
-शुभ: सोमवार और बुधवार, फरवरी, अप्रैल, अगस्त और नवंबर, शुभ तारीखें - 2, 4, 8, 11, 16, 20
-अशुभ: गुरूवार और शनिवार, जनवरी, मई, और जून और अशुभ तारीखें- 1, 3, 7
भाग्यांक 3
-शुभ:मंगलवार और शुक्रवार, मार्च, मई, जुलाई, जून और सितंबर और दिसंबर, शुभ तारीखें -3, 6, 9, 12, 15
-अशुभ: सोमवार और शनिवार, जनवरी, फरवरी और अशुभ तारीखें-1, 8, 14
भाग्यांक 4
-शुभ: बुधवार और सोमवार, अप्रैल, फरवरी और अगस्त, शुभ तारीखें -2, 4, 8, 13, 16
-अशुभ: मंगलवार और शुक्रवार, जनवरी, मार्च, सितंबर और अशुभ तारीखें- 1, 15, 21

भाग्यांक 5
-शुभ: बृहस्पतिवार, शनिवार और बुधवार, मई, जनवरी, मार्च और जुलाई, शुभ तारीखें -5, 10, 14, 19,
-अशुभ: सोमवार और मंगलवार, अगस्त, सितंबर, अशुभ तारीखें- 1,11, 18

भाग्यांक 6
-शुभ:शुक्रवार और मंगलवार, जून और सितंबर, शुभ तारीखें - 6, 9, 15, 18
-अशुभ: सोमवार और बुधवार, जनवरी, मार्च और मई, अशुभ तारीखें- 1, 2, 5
भाग्यांक 7
-शुभ:शनिवार, बृहस्पतिवार और बुधवार, मार्च,जुलाई और दिसंबर, शुभ तारीखें -1, 7, 8, 11
-अशुभ: फरवरी, सितंबर और नवंबर, गुरूवार और शुक्रवार , अशुभ तारीखें- 5, 15, 25
भाग्यांक 8
-शुभ:सोमवार और बुधवार, जनवरी, अगस्त, फरवरी और अप्रैल, शुभ तारीखें -4, 8, 16, 17 व 26
-अशुभ: शुक्रवार, शनिवार, मार्च, सितंबर, अशुभ तारीखें-1, 3, 11

भाग्यांक 9
-शुभ:मंगलवार और शुक्रवार, सितंबर, मार्च तथा जून, शुभ तारीखें - 9, 15, 18
-अशुभ: सोमवार,गुरूवार, जुलाई,अगस्त, अशुभ तारीखें-1, 4, 21
राशि के मुताबिक करें परफ्यूम और डियोडेंट का इस्तेमाल
राशि के मुताबिक करें परफ्यूम और डियोडेंट का इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications